दीप महोत्सव में रोटरी क्लब ऑफ रोहतक उड़ान का प्रथम इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न
IndiKnow, रोहतक। दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित दीप महोत्सव समारोह में नवगठित रोटरी क्लब ऑफ रोहतक उड़ान का प्रथम इंस्टॉलेशन समारोह गोहाना रोड पर स्थित निजि होटल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया समारोह के मुख्य अतिथि के मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, अति विशिष्ट अतिथि मोनिका गुगनानी तथा वरिष्ठ अतिथि लायन राजेंद्र बंसल, रोटेरियन विजय तायल, विनोद जैन एवं प्रदीप जैन, सुभाष तायल , सुशील गुप्ता सुरेंद्र अग्रवाल बल्ली तथा मीडिया प्रतिनिधि राजीव जैन ने भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरा बैंकेट हाल रंगबिरंग लाईटों से जगमग कर रहा था।
इस अवसर पर क्लब के प्रथम अध्यक्ष (चार्टड प्रेजिडेंट) के रूप में प्रवीण कुमार गुप्ता को प्रेसिडेंट कॉलर एवं पिन पहनाकर विधिवत दायित्व सौंपा गया। प्रवीण कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं रोटरी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज सेवा एवं मानवता के कार्यों को नई दिशा देना है। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं जरूरतमंदों की सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
दिल्ली की मशहूर पार्टी के कलाकारों के द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों द्वारा दीवाली थीम व दीप जलाकर मनमोहक डांस की प्रस्तुति की व लेजर लाईट का विशेष प्रबंध किया गया। दिल्ली के मशहूर डी.जे. पर सभी सदस्यों व महिलाओं ने दीवाली थीम पर डांस किया और जमकर झूमे। वालीबुड के गानों पर मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर सबको डांस करने पर मजबूर कर दिया और सभी महिलाओं व पुरूषों ने जमकर डांस किया। पंजाबी सांग, हरियाणवी, राजस्थानी, वालीबुड, गुजराती, कथक पर कलाकारों ने सुन्दर पुस्तुति व डांस कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। यह देश है वीर जवानों का, अलबेलो का मस्तानों का मेरे देश का क्या कहना देशभक्ति गीतों पर सैकड़ों कपल ने डांस किया और यह एक अदभुत नजारा देखने को मिला। डी.जे. पर जमकर झूमे व दीवाली का जश्न मनाया। स्पैशल रंगबिरंगी डी.जे लाईटिंग लगाई गई थी।
क्लब की तरफ से विभिन्न तरह के लक्की ड़ा निकाले गये । मौके पर लक्की ड्रा में निकाले गये विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली से आई रंगबिरंगी अतिशबाजी की जिससे सारा आकाश रंगबिरंगी अतिशबाजी से जगमगा उठा। एक घंटे तक अतिशबाजी होती रही। दिल्ली से आये कैटररों के द्वारा बनाये गये स्वादिष्ट व्यंजनों एवं डीनर का सभी ने लुफत उठाया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने सभी अतिथियों को बैज, पटका, मोती की माला व फूलों के बुके, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर सभी रोटेरियन बंधु परिवार सहित व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

.jpeg)