IndiKnow, रोहतक: महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट एवं महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयन्ती की पूर्व संध्या पर झज्जर रोड स्थित वैश्य महिला महाविद्यालय में भजन संध्या व कुण्डीय देव यज्ञ का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया अमृतसर से आये भजन सम्राट दिनेश पथिक के कलाकारों के द्वारा महाराज अग्रसैन के भजनों के माध्यम से गुणगान किया। कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी से भजन सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया और सभी झूमने पर मजबूर हो गये।
महाराज अग्रसैन के जयकारो से सारा पंडाल गूंज उठा था। इसके बाद 151 दंपतियों ने भाग लेकर हवन किया जिसमें मुख्य अयोजक समाज सेवीं उद्योगपति राजेश जैन, मुख्य यजमान समाज सेवी उद्योगपति विनोद जैन, मै. बाला जी वस्त्रालय के डायरेक्टर अशोक तायल, एम.डी.यू. रोहतक के रजिस्ट्रार, ट्रस्ट के प्रधान सुशील गुप्ता, लोकेश जैन, एवं सभी यजमानों के द्वारा कुण्डीय देव यज्ञ हवन किया गया। जिसमें पंडित जी आचार्य यज्ञ ब्रह्मस आचार्य शक्ति देवी के द्वारा मंत्र उच्चारण करके चंदन की लकड़ी, देसी घी व सामग्री की सभी अतिथियों के द्वारा पूर्ण आहुति दी गई व प्रसाद वितरित किया गया। मंच का संचालन परम भूषण आर्य ने किया।
संस्था की तरफ से सभी अतिथियों को फलों के बुके, माला, पटके व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी अग्रवाल बंधु, संस्था के पदाधिकारी, सदस्यगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।