रामलीला मंचन का शुभारंभ करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे पंडाल
-श्रीप्राचीन
रामलीला सोसाइटी और श्रीरामलीला उत्सव कमेटी के आयोजनों में की शिरकत, भगवान श्रीराम का लिया आशीर्वाद
-डॉ. अरविंद
शर्मा बोले, भगवान श्रीराम का
जीवन मर्यादा, त्याग और आदर्शों
की अनुपम मिसाल, युवा पीढ़ी को
अपनाने चाहिए उनके संस्कार
-एलपीएस बोसार्ड
के प्रबंध निदेशक राजेश जैन भी रहे विशेष रूप से मौजूद, आयोजकों ने किया भव्य स्वागत
IndiKnow, रोहतक। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रोहतक में आयोजित विभिन्न रामलीला कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने श्री प्राचीन रामलीला सोसाइटी (लोकल) तथा पुरानी आईटीआई मैदान में श्री रामलीला उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में पहुंचकर विधिवत रूप से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। इस दौरान एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक एवं प्रमुख समाजसेवी राजेश जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों आयोजनों में रामलीला समितियों के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। भगवान श्रीराम के जयकारों से रामलीला पंडाल गूंज उठे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन भारतीय संस्कृति, मर्यादा, त्याग, समर्पण और आदर्शों की अनुपम मिसाल है। रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी हजारों वर्षों पुरानी गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने जीवन से सिखाया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग से कभी विचलित नहीं होना चाहिए। आज समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम ने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्ता से बड़ा कर्तव्य और व्यक्तिगत स्वार्थ से बड़ा समाज का हित होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिक शिक्षा और तकनीक के साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों से भी जुड़े रहें। संस्कारवान युवा ही मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं।
रामलीला की परंपरा को जीवंत रखना सराहनीय कार्य : डॉ. अरविंद शर्मा
डॉ. अरविंद शर्मा ने रामलीला के कलाकारों, आयोजन समितियों और समाजसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा को जीवंत बनाए रखना अपने आप में समाज की बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि कलाकार अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाते हैं, जिससे बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन सहित आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने सभी को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
.jpeg)
.jpeg)