IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा की पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा की पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित

🇮🇳 हिंदी📅 09 Oct 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

IndiKnow, रोहतक। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा की ओर से आज को डी.आर.डी.ए. हॉल, जिला विकास भवन, रोहतक में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, गायनोकोलॉजी एवं ऑन्कोलॉजी, महिला एवं प्रसूति रोग, ब्लड प्रेशर व शुगर, नेत्र रोग तथा हड्डी एवं जोड़ रोग से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर 500 लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श किया।

इस दौरान आयोजक मंजू हुड्डा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जरूरी है। शिविर का उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध करवाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।मंजू हुड्डा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय पर अपनी जांच करवाकर चिकित्सकों से उचित परामर्श लें। “उत्तम स्वास्थ्य, समृद्ध समाज—सेवा ही हमारा संकल्प” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और समय-समय पर आवश्यक जांच करवाते रहें। शिविर के माध्यम से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया।शिविर में  सीओ जिला परिषद नरेंद्र कुमार,पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, भाजपा नेता अजय बंसल, भाजपा नेता सतीश नांदल, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, चेयरमैन प्रवीण कोच, चेयरमैन टीनू, भाजपा महामंत्री अभिनंदन भारद्वाज, राजकमल सहगल,मंडल अध्यक्ष कुलदीप रुड़की,मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा,रवि हुड्डा, आशा शर्मा, डॉ. अशोक रांगा, हरिओम भाली, विकास पंवार, अंकुश बिड्डू, कप्तान कालसन, सुमन पार्षद व अन्य जिला पार्षद, सभी विभागों के कर्मचारी, अधिकारी मौजूद रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow