IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
‘मन की बात’ देश की सकारात्मक शक्ति को एक मंच पर लाने वाला जनसंवाद : डॉ. अरविंद शर्मा

‘मन की बात’ देश की सकारात्मक शक्ति को एक मंच पर लाने वाला जनसंवाद : डॉ. अरविंद शर्मा

🇮🇳 हिंदी📅 28 Sep 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

युवा शक्ति, नवाचार, स्वदेशी और जनभागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को मिल रही मजबूती

Indiknow, रोहतक। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार सफर के दौरान गाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां प्रसारण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक बदलाव, समाज के लिए काम कर रहे सामान्य नागरिकों और नई सोच के साथ आगे बढ़ रही युवा पीढ़ी को पूरे देश से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ सुनते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और प्रेरणादायक बातों से नई ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव हुआ। प्रधानमंत्री जिस आत्मीयता से देशवासियों के प्रयासों, उपलब्धियों और नवाचारों को सामने रखते हैं, उससे समाज के लिए कुछ बेहतर करने वाले लोगों का हौसला बढ़ता है और दूसरे नागरिकों को भी प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें देश के बड़े विषयों के साथ उन सामान्य लोगों के प्रयासों को भी राष्ट्रीय पहचान मिलती है, जो बिना किसी प्रचार के अपने गांव, शहर और समाज में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं। कहीं पर्यावरण संरक्षण की पहल है, कहीं स्वच्छता का अभियान, कहीं युवा नवाचार कर रहे हैं तो कहीं महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं। प्रधानमंत्री ऐसे प्रयासों को देश के सामने लाकर जनभागीदारी की भावना को मजबूत कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को सर्वोपरि रखते हुए देशवासियों के साथ संवाद की एक अलग परंपरा स्थापित की है। ‘मन की बात’ इसी संवाद का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह कार्यक्रम लोगों को केवल प्रेरित ही नहीं करता, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझने के लिए भी प्रेरित करता है। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जनकल्याण और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ युवाओं, महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलें, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हमें यह संदेश देते हैं कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी को प्रोत्साहन देने, जरूरतमंद की सहायता करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने जैसे छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ के प्रत्येक प्रसारण में देश के किसी न किसी हिस्से से ऐसी प्रेरक कहानी सामने आती है, जो यह विश्वास मजबूत करती है कि भारत की असली ताकत उसके नागरिकों की मेहनत, प्रतिभा और सेवा भावना में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यही जनशक्ति विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow