IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना : गजेंद्र फौगाट

हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना : गजेंद्र फौगाट

🇮🇳 हिंदी📅 12 Jul 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter

हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना | डॉ. बी.आर. आंबेडकर विज्ञान समिति के पौधरोपण अभियान का (Image 1) - IndiKnow 24x7

- डॉ. बी.आर. आंबेडकर विज्ञान समिति के पौधरोपण अभियान का मायना गांव से शुभारंभ
- मुख्यमंत्री के ओएसडी ने किया पौधा वितरण व पौधरोपण, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का दिया न्यौता
- हरियाणा में तकनीक और नवाचार के नए अध्याय की होगी शुरुआत

Indiknow, रोहतक । मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने कहा कि हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना है और जनभागीदारी के माध्यम से इस सपने को साकार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना | डॉ. बी.आर. आंबेडकर विज्ञान समिति के पौधरोपण अभियान का (Image 2) - IndiKnow 24x7
गजेंद्र फौगाट शनिवार को गांव मायना में डॉ. बी.आर. आंबेडकर विज्ञान समिति द्वारा आयोजित पौधरोपण अभियान के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गांव पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों, पंच नरेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष सन्नी बब्बर तथा ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गजेंद्र फौगाट ने पौधों का वितरण एवं पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार के प्रयास तभी पूर्ण रूप से सफल होंगे, जब प्रत्येक नागरिक पौधरोपण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करेगा।

गजेंद्र फौगाट ने कहा कि हरियाणा विकास और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हाइड्रोजन ट्रेन को जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में भाग लेने का न्यौता देते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश में तकनीक और नवाचार के नए अध्याय की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और आधुनिक तकनीक को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से पौधरोपण अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण तैयार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. बी.आर. आंबेडकर विज्ञान समिति के पदाधिकारी, पंच बुधवीर, रणसिंह, महासिंह, रणबीर, संदीप सहित अनेक ग्रामीण तथा बड़ी संख्या में युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow