IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी : डॉ. तरन्नुम खान

पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी : डॉ. तरन्नुम खान

🇮🇳 हिंदी📅 30 Jul 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter

पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता बच्चों की सुरक्षा | बच्चे किसी भी अनुचित स्पर्श या घटना को छिपाएं नहीं, तुरंत - IndiKnow 24x7

- बच्चे किसी भी अनुचित स्पर्श या घटना को छिपाएं नहीं, तुरंत माता-पिता, शिक्षक या अधिवक्ता को दें जानकारी
- पौधारोपण अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय में पौधा रोपित कर विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए

Indiknow, रोहतक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोहतक द्वारा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए जा रहे पोक्सो एक्ट जागरूकता अभियान एवं पौधारोपण अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय, रोहतक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान रोहतक के डॉ. सतीश शर्मा ने भी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को पोक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज  एक्ट) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या गलत स्पर्श की स्थिति में वे घबराएं नहीं और न ही चुप रहें, बल्कि इसकी जानकारी तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को दें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि यदि उनके साथ किसी प्रकार का गलत या अनुचित व्यवहार होता है तो वे इसे छिपाने के बजाय तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या अधिवक्ता को बताएं। किसी घटना पर चुप्पी साधने से समस्या बढ़ सकती है और अपराध करने वाले व्यक्ति का मनोबल भी बढ़ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि किसी भी कानूनी समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर इस हेल्पलाइन के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर उन्हें अपने घर एवं आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. तरन्नुम खान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जिस प्रकार वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ से आह्वान किया कि वे पौधारोपण को जनअभियान बनाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय रोहतक की प्रधानाचार्या श्रीमती परमजीत कौर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रोहतक के पैनल पर कार्यरत रिटेनर अधिवक्ता  हिमांशु तथा स्कूल के अन्य कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow