IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
2027 में भाजपा की आंधी नहीं, सुनामी चलेगी : प्रकाश पाल

2027 में भाजपा की आंधी नहीं, सुनामी चलेगी : प्रकाश पाल

🇮🇳 हिंदी📅 13 Jul 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
2027 में भाजपा की आंधी नहीं, सुनामी चलेगी | गाजियाबाद में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल (Image 1) - IndiKnow 24x7

-गाजियाबाद में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रावत का ऐतिहासिक स्वागत

Indiknow, गाजियाबाद । भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत-अभिनंदन किया गया। स्वागत से पूर्व दोनों प्रदेश अध्यक्षों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडों एवं नारों के साथ दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पूरे महानगर का उत्साह देखने योग्य था। 

2027 में भाजपा की आंधी नहीं, सुनामी चलेगी | गाजियाबाद में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल (Image 2) - IndiKnow 24x7

अपने संबोधन में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने गाजियाबाद के प्रति अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शहर उनके लिए सदैव विशेष रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने वर्षों तक गाजियाबाद में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक कार्य किया है और यहां के कार्यकर्ताओं का स्नेह उनके लिए अमूल्य है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए केवल राजनीतिक अवसरवाद का गठबंधन है। जनता उनके चरित्र और कार्यशैली को भलीभांति पहचान चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रवाद, सुशासन, सर्वजन हित, विकास, महिला सुरक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को नई पहचान मिली है। वर्ष 2027 में भाजपा की केवल आंधी नहीं, बल्कि सुनामी चलेगी और पूर्ण बहुमत के साथ पुनः सरकार बनेगी। भाजपा सत्ता भोगने वाली नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ कार्य करने वाली पार्टी है।

2027 में भाजपा की आंधी नहीं, सुनामी चलेगी | गाजियाबाद में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल (Image 3) - IndiKnow 24x7

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि प्रकाश पाल गाजियाबाद संगठन के शिल्पी रहे हैं। संगठन मंत्री के रूप में उन्होंने वर्षों तक कार्यकर्ताओं के निर्माण एवं संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और उनका स्वागत पूरे हृदय से किया गया है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि गाजियाबाद का प्रत्येक कार्यकर्ता वर्ष 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेगा तथा प्रदेश में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री प्रदीप चौहान ने किया।

स्वागत कार्यक्रम के संयोजन एवं आयोजन समिति में ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष मनोज यादव, संयोजक देवेंद्र यादव एवं राहुल गिरी गोस्वामी , अनुसूचित मोर्चा के महानगर संयोजक वेद प्रकाश जाटव की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन खोड़ा रीना भाटी,महानगर महामंत्री गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, राजन वाल्मीकि, प्रदीप चौधरी, विनोद कसाना, ललित कश्यप, ऋचा भदौरिया, सहित महानगर के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, महामंत्री तथा हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow