IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
एलपीएस बोसार्ड व रोटरी क्लब ऑफ़ रोहतक के विशाल पौधरोपण अभियान के तहत सेक्टर-2 में लगाए गए 132 पौधे

एलपीएस बोसार्ड व रोटरी क्लब ऑफ़ रोहतक के विशाल पौधरोपण अभियान के तहत सेक्टर-2 में लगाए गए 132 पौधे

🇮🇳 हिंदी📅 22 Jul 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
एलपीएस बोसार्ड व रोटरी क्लब ऑफ़ रोहतक के विशाल | पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज रोटरी क्लब ऑफ रोहतक के सहयोग से सेक्टर-2 पी.एफ. ऑफिस के पास  पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आम, जामुंन, नींबू, कीनू, आँवला तथा शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के 132 पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।

राजेश जैन ने बताया कि एलपीएस बोसार्ड पिछले कई वर्षों से रोहतक एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान संचालित कर रहा है। इस अभियान के माध्यम से अब तक लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे जिले के हरित क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों से इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

एलपीएस बोसार्ड व रोटरी क्लब ऑफ़ रोहतक के विशाल | पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी (Image 2) - IndiKnow 24x7

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानव सेवा का संदेश दिया गया इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ.  सुनील मुंजाल, सचिव एसके सचदेवा, अमित गुप्ता, मनोज बतरा, नवीन, मेहताजी, दीपक मालिक सरपंच प्रतिनिधि खरावड़ सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow