IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
12 जुलाई को गौकर्ण तीर्थ में होगा भिवानी जोन का निरंकारी महिला संत समागम

12 जुलाई को गौकर्ण तीर्थ में होगा भिवानी जोन का निरंकारी महिला संत समागम

🇮🇳 हिंदी📅 10 Jul 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter

12 जुलाई को गौकर्ण तीर्थ में होगा भिवानी जोन का | देहरादून–मसूरी जोन (उत्तराखंड) से पधार रहीं परम आदरणीय - IndiKnow 24x7

देहरादून–मसूरी जोन (उत्तराखंड) से पधार रहीं परम आदरणीय ज्ञान प्रचारक बहन पिंकी निझोन जी करेंगी पावन अध्यक्षता

Indiknow, रोहतक । संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में भिवानी जोन का निरंकारी महिला संत समागम 12 जुलाई को स्थानीय डेरा श्री बाबा लक्ष्मण पुरी जी महाराज, गौ कर्ण तीर्थ में आयोजित किया जाएगा। समागम प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा तथा समागम उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी।

इस पावन समागम की अध्यक्षता देहरादून–मसूरी जोन (उत्तराखंड) से पधार रहीं परम आदरणीय ज्ञान प्रचारक बहन पिंकी निझोन जी करेंगी। समागम में महिला संगत द्वारा आध्यात्मिक, नैतिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित प्रेरणादायक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएंगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में संस्कार, सेवा, प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं मानवता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जाएगा।

भिवानी जोन के जोनल इंचार्ज श्री बलदेव राज नागपाल जी ने समस्त साध-संगत, भाई-बहनों एवं धर्मप्रेमी सज्जनों से इस विशेष आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का मूल उद्देश्य सतगुरु की कृपा से परमात्मा का बोध प्राप्त कर उसकी भक्ति करना है। ऐसे आध्यात्मिक समागम संतों-महात्माओं के सार्वभौमिक संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रेम, एकता, सेवा और मानवता के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

रोहतक के संयोजक श्री हेमंत निरंकारी जी ने बताया कि समागम की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। उन्होंने क्षेत्र की सभी सामाजिक संस्थाओं, धर्मप्रेमी सज्जनों एवं श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह किया कि वे समय पर पहुँचकर समागम की शोभा बढ़ाएँ तथा अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक इस आयोजन की सूचना पहुँचाकर उन्हें भी समागम में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow