IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
एलपीएस बोसार्ड के पौधरोपण अभियान से प्रेरित होकर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया का 115 पौधों का रोपण

एलपीएस बोसार्ड के पौधरोपण अभियान से प्रेरित होकर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया का 115 पौधों का रोपण

🇮🇳 हिंदी📅 20 Jul 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter

एलपीएस बोसार्ड के पौधरोपण अभियान से प्रेरित होकर | पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक ।
पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एलपीएस बोसार्ड प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक राजेश जैन के नेतृत्व में चल रहे "मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राइव–2026" से प्रेरित होकर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया ने आज एलपीएस बोसार्ड के सहयोग से पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया के प्रबंध निदेशक पुनीत गुप्ता के नेतृत्व में कंपनी की टीम अपने परिवारों सहित अभियान में शामिल हुई तथा झज्जर रोड स्थित नहर के समीप स्टेडियम 115 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुनीत गुप्ता ने एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन द्वारा वर्षों से चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि राजेश जैन केवल उद्योग जगत में ही नहीं, बल्कि समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान देकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसे अभियानों से जुड़कर हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 115 पौधे लगाए गए तथा सभी प्रतिभागियों ने उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। उपस्थित परिवारों ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया। पौधरोपण के उपरांत ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया की टीम ने जन सेवा संस्थान, रोहतक का भ्रमण किया। इस दौरान संस्थान के संस्थापक स्वामी डॉ. परमानंद जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्थान द्वारा संचालित शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। अतिथियों ने संस्थान द्वारा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं उनके परिवारों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि एलपीएस बोसार्ड द्वारा संचालित "मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राइव–2026" के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, औद्योगिक संगठनों एवं नागरिकों के सहयोग से बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य रोहतक एवं आसपास के क्षेत्रों को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow