IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
डांस के योद्धा रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले का आयोजन

डांस के योद्धा रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले का आयोजन

🇮🇳 हिंदी📅 22 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
डांस के योद्धा रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले का आयोजन | MSME टेक्नोलॉजी सेंटर व वी3 प्रोडक्शन की तरफ से महर्षि (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक : MSME टेक्नोलॉजी सेंटर व वी3 प्रोडक्शन की तरफ से महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के टैगोर सभागार में डांस के योद्धा रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर धर्मेश सर ने शिरकत की, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में उद्योगपति राजेंद्र बंसल ने भाग लिया। वहीं, अध्यक्षता राजीव जैन ने की। 

डांस के योद्धा रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले का आयोजन | MSME टेक्नोलॉजी सेंटर व वी3 प्रोडक्शन की तरफ से महर्षि (Image 2) - IndiKnow 24x7
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि धर्मेश सर, राजेंद्र बंसल व राजीव जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। डांस के योद्धा शो के फाइनल में 45 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें हर आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि धर्मेश सर ने प्रतिभागियों को डांस के टिप्स दिए और कहा कि मेहनत करते रहना चाहिए। मेहनत करने वाले जीवन में सफल जरूर होते है। धर्मेश सर ने अपने जीवन के अनुभव भी प्रतिभागियों के साथ सांझा किए। 
डांस के योद्धा रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले का आयोजन | MSME टेक्नोलॉजी सेंटर व वी3 प्रोडक्शन की तरफ से महर्षि (Image 3) - IndiKnow 24x7

वहीं, राजेंद्र बंसल ने कहा कि शो के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्राप्त हुआ है। युवाओं के लिए यह एक अच्छा प्लेटफार्म है, जो उनके जीवन में सफलता की तरफ लेकर जाएगा। 

कार्यक्रम के दौरान राजीव जैन ने कहा कि डांस शो के माध्यम से नई प्रतिभाओं की खोज की जा रही है। युवाओं को आगे बढ़ने का एक मंच प्रदान किया गया है, जिससे युवाओं को अपने बारे में जानने का मौका मिला है। इस मौके पर मुख्यातिथि धर्मेश सर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow