IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
रोहतक के शिव कॉलोनी में सीवरेज-पानी के भराव की समस्या से आमजन परेशान, प्रशासन से गुहार

रोहतक के शिव कॉलोनी में सीवरेज-पानी के भराव की समस्या से आमजन परेशान, प्रशासन से गुहार

🇮🇳 हिंदी📅 24 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter

 

रोहतक के शिव कॉलोनी में सीवरेज-पानी के भराव की | जींद रेलवे फ्लाई ओवर के नजदीक स्थित शिव कॉलोनी के क्षेत्र - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक : जींद रेलवे फ्लाई ओवर के नजदीक स्थित शिव कॉलोनी के क्षेत्र में सीवरेज का पानी निकलकर गलियों में भर रहा है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय निवासी जापान सिंह फौजी, पंडित संतराम, अमित कुमार, राजेश पांचाल, रणधीर पांचाल, कृष्ण व अनार सिंह राजपूत ने बताया  कि गंदे पानी के जमा रहने से बीमारियाँ फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होने बताया कि फिसलन और जलभराव के कारण कई दुर्घटनाएँ भी हो चुकी हैं।

जापान सिंह फौजी, पंडित संतराम, अमित कुमार, राजेश पांचाल, रणधीर पांचाल, कृष्ण व अनार सिंह राजपूत ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस समस्या का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाए।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow