IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ मोदी ने रचा नया इतिहास : प्रदीप चौधरी

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ मोदी ने रचा नया इतिहास : प्रदीप चौधरी

🇮🇳 हिंदी📅 11 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ मोदी ने रचा नया इतिहास | जनविश्वास, सुशासन और विकास के प्रतीक बने प्रधानमंत्री मोदी - IndiKnow 24x7

-जनविश्वास, सुशासन और विकास के प्रतीक बने प्रधानमंत्री मोदी

Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4399 दिनों का सफल कार्यकाल पूर्ण कर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र प्रथम की भावना एवं जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर देशवासियों के हृदय में एक स्वच्छ छवि वाले राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री के रूप में विशिष्ट स्थान बनाया है। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। भाजपा का "12 साल बेमिसाल" अभियान इन ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनसेवा के संकल्प और राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए कार्यों का जीवंत प्रमाण है। प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और विश्वास की नई ऊंचाइयों को छुआ है तथा करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राष्ट्रसेवा की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित भारत-2047 के संकल्प को अवश्य साकार करेगा।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow