IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
फोटोग्राफर की बेटी निकिता छिकारा ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा  ने घर जाकर किया सम्मानित

फोटोग्राफर की बेटी निकिता छिकारा ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा ने घर जाकर किया सम्मानित

🇮🇳 हिंदी📅 04 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
फोटोग्राफर की बेटी निकिता छिकारा ने एशियन कुश्ती | ​Indiknow, रोहतक/सोनीपत : सोनीपत के गांव जुआं की होनहार - IndiKnow 24x7

​Indiknow, रोहतक/सोनीपत : सोनीपत के गांव जुआं की होनहार बेटी निकिता छिकारा ने वियतनाम में आयोजित अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार खेल और बेहतरीन तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए देश के लिए रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के सभी फोटोग्राफी से जुड़े लोगो का नाम रोशन किया है। एक बेहद जरूरतमंद परिवार से ताल्लुक रखने वाली निकिता के पिता पेशे से फोटोग्राफर हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बेटी के सपनों के आड़े कभी अपनी मजबूरी को नहीं आने दिया।

​बेटी की इस ऐतिहासिक और गौरवमयी सफलता पर खुशी व्यक्त करने और खिलाड़ी व उनके परिवार का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी का एक प्रतिनिधिमंडल विशेष रूप से निकिता के निवास स्थान पर पहुँचा। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल की अध्यक्षता में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने निकिता छिकारा के फोटोग्राफर पिता व माता को बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

​इस गरिमामयी अवसर पर हरियाणा से मुख्य सदस्य विनोद गिरधर, रोहतक फोटोग्राफी परिवार से चेयरमैन पूरन गिरधर  विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही टीम अर्बन रूरल फोटो स्टूडियो वेलफेयर एसोसिएशन से वीरेंद्र, राकेश, सुरेंद्र, राकेश, प्रमोद, सुशील, विपिन, अंकित, अजय और कमल सहित फोटोग्राफर बिरादरी के काफी मुख्य सदस्य उपस्थित रहे।

​इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल ने कहा कि हमारे फोटोग्राफर भाई की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का तिरंगा लहराकर पूरी फोटोग्राफर बिरादरी और हरियाणा प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बीच भी इस परिवार ने बेटी को जिस मुकाम पर पहुँचाया है, वह बेहद प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में निकिता देश के लिए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जरूर लेकर आएगी। पूरी एसोसिएशन बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है और हर मोड़ पर इस प्रतिभावान खिलाड़ी के साथ खड़ी है।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow