IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
नामित पार्षद बनकर छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से भी की जा सकती है जनसेवा : प्रदीप चौधरी

नामित पार्षद बनकर छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से भी की जा सकती है जनसेवा : प्रदीप चौधरी

🇮🇳 हिंदी📅 10 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
नामित पार्षद बनकर छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से | भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को पेयजल (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, गाजियाबाद। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग तीन वर्षों से बंद पड़े सार्वजनिक नल को ठीक कराकर पुनः चालू कराया गया। यह कार्य भले ही आकार में छोटा हो, लेकिन जनसेवा की भावना से किया गया प्रत्येक प्रयास समाज के लिए महत्वपूर्ण होता है।

नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद केवल बड़े विकास कार्यों की प्रतीक्षा करना ही सेवा नहीं है। जब किसी कारणवश बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ होने में समय लग रहा हो, तब आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान कर उन्हें महत्वपूर्ण बनाना ही सच्ची जनसेवा है। इसी सोच के साथ इस कार्य को भी आपके समक्ष रखने का प्रयास किया गया है।

नामित पार्षद बनकर छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से | भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को पेयजल (Image 2) - IndiKnow 24x7

उन्होंने कहा कि "सभी के लिए हो पेयजल, हर किसी के लिए हो नल" की भावना के साथ यह पहल की गई है, ताकि गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों और राहगीरों को राहत मिल सके। सेवा का मूल्य कार्य के आकार से नहीं, बल्कि उससे मिलने वाले जनहित और संतोष से तय होता है।

प्रदीप चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में नए पेयजल नल की स्थापना का कार्य भी प्रस्तावित है। विभागीय प्रक्रिया एवं औपचारिकताओं के कारण उसमें कुछ विलंब हो रहा है, अन्यथा नए नल भी शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को समर्पित कर  दिए जाएंगे। इसके पूर्ण होते ही स्थानीय नागरिकों को और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि जनता के सुझाव और सहयोग से जो भी कार्य पूर्णता तक पहुंचते हैं, उनमें संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर उन्होंने आदरणीय महापौर सुनीता दयाल जी, विधायक अजीत पाल त्यागी जी, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक जी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग और प्रशासनिक समन्वय से क्षेत्र में विकास एवं जनसुविधाओं के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे और आमजन की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाता रहेगा।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow