IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्तिमय वातावरण में गूंजे राधे-कृष्ण के जयकारे

श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्तिमय वातावरण में गूंजे राधे-कृष्ण के जयकारे

🇮🇳 हिंदी📅 06 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं | पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद मदन लाल ढींगड़ा कम्युनिटी सेंटर, ओल्ड आई.टी.आई. ग्राउंड, रोहतक में 1 जून से 7 जून तक आयोजित इस दिव्य कथा में हजारों श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि कथा के प्रति श्रद्धालुओं में दिन-प्रतिदिन उत्साह एवं आस्था निरंतर बढ़ रही है।

कथा व्यास पूज्य डॉ. संजय कृष्ण सलिलजी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान करवाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति की महिमा तथा मानव जीवन में सत्संग के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानव जीवन को आध्यात्मिक उन्नति, नैतिक मूल्यों एवं सेवा भाव की ओर प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। कथा श्रवण से मनुष्य के अंतःकरण का शुद्धिकरण होता है तथा जीवन में सकारात्मकता, श्रद्धा, करुणा और आत्मिक शांति का संचार होता है।

इस अवसर पर कथा के मुख्य आयोजक राजेश जैन एवं उनकी धर्मपत्नी संध्या जैन तथा मनमोहन गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी निर्मला गोयल ने नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के सहयोग से दिव्यांगजनों की सेवा हेतु ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर एवं पूर्व में पंजीकृत लाभार्थियों को कृत्रिम अंग वितरित किए। इस सेवा कार्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मानव सेवा के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सचिन गुप्ता, उपायुक्त रोहतक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कथा श्रवण किया तथा आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सेवा आधारित आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाते हैं।

इस अवसर पर दिनेश गुप्ता ,भाजपा नेता राज कमल सहगल, सुभाष तायल, आशीष, राजीव जैन, सनी निझावन, योगेश अरोड़ा, विजय खुराना, चेतना अरोड़ा, हरीश दुआ, सुभाष भल्ला, मदन लाल हरजाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन, संकीर्तन एवं भगवान श्री राधा-कृष्ण के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा श्रवण करते रहे तथा भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए।

आयोजन समिति ने रोहतक एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से आगामी दो दिनों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया। यह कथा संसकर टीवी चैनल पर भी लाइव प्रसारित की जाती है। 

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow