IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास से मनाया

विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास से मनाया

🇮🇳 हिंदी📅 06 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" | विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के माननीय (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, गाजियाबाद । विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में सभी मंडलों में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान चलाया गया। इसी क्रम में राजनगर मंडल के अंतर्गत संजय नगर के एम-ब्लॉक बूथ संख्या 254 एवं एच-ब्लॉक बूथ संख्या 265 पर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" | विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के माननीय (Image 2) - IndiKnow 24x7

कार्यक्रम में भाजपा की ओर से पूर्व महापौर आशु वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि "पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एक-एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से प्रत्येक व्यक्ति को जुड़कर अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए।"

विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम" | विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के माननीय (Image 3) - IndiKnow 24x7

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिवस भी उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा स्थानीय लोगों को भी "कुछ मीठा हो जाए" के आत्मीय संदेश के साथ मिठाई वितरित की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की निरंतर जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर नीरज त्यागी, नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, विनीत शर्मा, राकेश चौधरी, श्रीचंद चौहान, हरीश राजोरा, भगीरथ सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित और सुंदर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow