IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण

रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण

🇮🇳 हिंदी📅 12 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं | रोटरी क्लब द्वारा आज स्कॉलर रोज़री स्कूल में नि:शुल्क - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक : रोटरी क्लब द्वारा आज स्कॉलर रोज़री स्कूल में नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से स्कूल आने वाली जरूरतमंद बालिकाओं एवं रोज़गार हेतु आने-जाने वाली जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग प्रदान करना था।

इस पुनीत कार्य को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. डॉ. रवि गुगनानी जी द्वारा प्रायोजित किया गया। क्लब उनके इस उदार सहयोग के लिए हृदय से आभारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. एस. एल. वर्मा ने की। इस अवसर पर क्लब द्वारा 25 जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं को साइकिल वितरित की गईं।

अपने संबोधन में अध्यक्ष डॉ. एस. एल. वर्मा ने कहा कि “रोटरी का ध्येय ‘स्वयं से पहले सेवा’ है। कई बेटियाँ स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती हैं और कई महिलाएँ आवागमन के साधन के अभाव में काम पर नहीं जा पातीं। यह साइकिल उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया गया एक मजबूत कदम है। यह पहल ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एवं महिला सशक्तिकरण अभियान को भी बल देती है।”

वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. आर. के. चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए l उन्होंने लाभार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। क्लब सचिव डॉ. सुनील मुंजाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं बताया कि यह परियोजना रोटरी इंटरनेशनल के फोकस एरिया ‘शिक्षा सहयोग एवं बालिका-महिला सशक्तिकरण’ के अंतर्गत की गई है तथा डीजी डॉ. रवि गुगनानी जी के सहयोग से ही संभव हो पाई है।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी संजीव वधवा एवं डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी हनीश महेन्द्रू विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही डी. एस. बधवार, आर. के. चौधरी, अमित गोयल, अमित नागपाल, मनोज बत्रा, सोम सचदेवा, परवीन बत्रा, प्रदीप कटारिया, शशि दुदेजा, एसके सचदेव , सुरेश कथूरिया सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन क्लब सचिव डॉ. सुनील मुंजाल द्वारा किया गया।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow