IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
धूम्रपान निषेध दिवस पर नशा मुक्त अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

धूम्रपान निषेध दिवस पर नशा मुक्त अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🇮🇳 हिंदी📅 01 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter

धूम्रपान निषेध दिवस पर नशा मुक्त अभियान के तहत | सति भाई साईं दास सेवा दल द्वारा महंत श्रीसतीश दास महाराज के - IndiKnow 24x7
Indiknow, रोहतक। सति भाई साईं दास सेवा दल द्वारा महंत श्रीसतीश दास महाराज के आशीर्वाद एवं गद्दीनशीन महंत श्रीरामसुख दास महाराज के पावन सानिध्य में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम न्यू ओपीडी के नजदीक, सीएमओ ऑफिस में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, राजेश जैन (एम.डी., एलपीएस बोसार्ड) तथा डॉ. एच.के. अग्रवाल (वाइस चांसलर, पंडित बी.डी. शर्मा हेल्थ यूनिवर्सिटी, रोहतक) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज में बढ़ते नशे एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा एक विशेष पहल के रूप में धूम्रपान निषेध वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाना था।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं सहित आमजन को तंबाकू एवं धूम्रपान से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के प्रति सचेत करना तथा स्वस्थ समाज निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों एवं नागरिकों ने धूम्रपान न करने तथा दूसरों को भी धूम्रपान से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम में सामाजिक एकता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देते हुए सति भाई सेवा दल द्वारा भोजन प्रसाद का भी आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से नशामुक्त भारत एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आगे आने और जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधान नरेश आनंद , योगेश अरोरा, मोहन मालिक , प्रीतपाल भूटानी व् अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow