IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गुरुजी अमरदत्त शर्मा एवं ओमवती शर्मा को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गुरुजी अमरदत्त शर्मा एवं ओमवती शर्मा को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं

🇮🇳 हिंदी📅 10 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गुरुजी अमरदत्त शर्मा | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष - IndiKnow 24x7

Indiknow, गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष गुरुजी अमरदत्त शर्मा तथा उनकी धर्मपत्नी ओमवती शर्मा को उनकी वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर नामित पार्षद प्रदीप चौधरी एवं भाजपा आईटी कार्यकर्ता नरेंद्र चौधरी ने उनके आवास पर पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दंपति का माला एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया तथा उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु दांपत्य जीवन की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर गुरुजी अमरदत्त शर्मा ने कहा कि वैवाहिक जीवन केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि संस्कारों, विश्वास, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों का पवित्र संगम होता है। उन्होंने शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार और समाज के बीच आत्मीय संबंध ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं, जो व्यक्ति को सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि गुरुजी अमरदत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, कर्मठ एवं प्रेरणादायी कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन एवं समाज के प्रति उनका योगदान हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने गुरुजी एवं श्रीमती ओमवती शर्मा को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर परिवारजनों एवं उपस्थित शुभचिंतकों ने दंपति को शुभकामनाएं अर्पित कर उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। अपने दादा-दादी की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर श्वेनी वशिष्ठ एवं विधि वशिष्ठ ने अपनी माता  वसुधा वशिष्ठ, पूर्व पार्षद कपिल वशिष्ठ की उपस्थिति में गुरुजी अमरदत्त शर्मा एवं ओमवती शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, पारिवारिक स्नेह एवं सम्मान से परिपूर्ण रहा, जहां सभी ने दंपति के सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow