IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
आम से खास तक ने दी बसंती देवी को श्रद्धांजलि, संस्कारों और सेवा भाव को किया नमन

आम से खास तक ने दी बसंती देवी को श्रद्धांजलि, संस्कारों और सेवा भाव को किया नमन

🇮🇳 हिंदी📅 06 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
आम से खास तक ने दी बसंती देवी को श्रद्धांजलि | बेरी क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं महर्षि दयानंद (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, झज्जर। बेरी क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर कुलताज सिंह की माताश्री स्वर्गीय बसंती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सप्ताह भर लोगों का तांता लगा रहा। गांव मुक्तराम भवन में आयोजित शोक संवेदना कार्यक्रम में क्षेत्र के आम नागरिकों से लेकर राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत की अनेक हस्तियों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आम से खास तक ने दी बसंती देवी को श्रद्धांजलि | बेरी क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं महर्षि दयानंद (Image 2) - IndiKnow 24x7

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने स्वर्गीय बसंती देवी के सेवा, समर्पण, सादगी और उच्च संस्कारों से परिपूर्ण जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ समाज को भी नैतिक मूल्यों की अमूल्य सीख दी। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श और संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

आम से खास तक ने दी बसंती देवी को श्रद्धांजलि | बेरी क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं महर्षि दयानंद (Image 3) - IndiKnow 24x7

इस अवसर पर दादरी विधायक सुनील सांगवान, बलराम दांगी विधायक महम,पद्मश्री डॉ सुनील डबास द्रोणाचार्य,विजय पहलवान, राजेंद्र कोच,दीपक खोखर पत्रकार,हंसा सरपंच डीघल,संजय परमार, डॉ संजीव कादयान,मास्टर गजे सिंह मलिकपुर, डॉ सचिन दहिया रजिस्टर झज्जर, पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्र पाल, रोहतक ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलवान सिंह रंगा, शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी, एमडीयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह तहलान, पूर्व चेयरमैन दलीप सिंह धनाना, सुनारिया सतगामा प्रधान प्रकाश सरपंच, प्राचार्य कर्मवीर गुलिया, एक्सईन अनिल कादियान, संजय धनखड़ कर्मचारीनेता सहित अनेक सरपंच व गणमान्य महानुभावो ने प्रोफेसर कुलताज सिंह एवं उनके परिवार को सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

आम से खास तक ने दी बसंती देवी को श्रद्धांजलि | बेरी क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं महर्षि दयानंद (Image 4) - IndiKnow 24x7


More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow