IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

🇮🇳 हिंदी📅 22 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन | अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा।

हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान :

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन | अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर (Image 2) - IndiKnow 24x7

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर :

​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटर) ने उपस्थित फोटोग्राफर्स को स्मार्ट एडिटिंग, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और आधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल्स की जानकारी दी, जो आज के समय में फोटोग्राफी व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी हैं। वहीं, मुख्य मेंटोर सिमर ने एडवांस कैमरा सेटिंग्स, प्रोफेशनल लाइटिंग और बेहतरीन कैमरा ट्रिक्स के व्यावहारिक गुर सिखाए।

​प्रगति मैदान दिल्ली फोटो एक्सपो के पोस्टर का विमोचन व निमंत्रण :

​इस भव्य मंच से फोटोग्राफी जगत के सबसे बड़े समागम का शंखनाद भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान, प्रतिवर्ष दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाली देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी (Photo Expo) के आधिकारिक पोस्टर का भव्य प्रदर्शन व विमोचन किया गया।

​इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल ने सभी फोटोग्राफर भाइयों को इस महा-प्रदर्शनी में सम्मिलित होने का विशेष निमंत्रण दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुँचकर न केवल इस एक्सपो को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएँ, बल्कि वहाँ आने वाली आधुनिक तकनीकों व गैजेट्स से खुद को अपडेट कर अपने व्यवसाय को एक नई ऊंचाई और लाभ की ओर ले जाएँ।

सहयोगी संस्थाओं का उमड़ा सैलाब, हुआ सम्मान :

इस भव्य आयोजन में विशेष रूप से शामिल होने पहुँची रोहतक फोटोग्राफी परिवार की पूरी टीम का आयोजन समिति द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह देकर उनका गौरव बढ़ाया गया। इसके साथ ही, फोटोग्राफी जगत में एकजुटता का परिचय देते हुए गोहाना की संस्था को भी मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

फोटोग्राफर्स को मिले सर्टिफिकेट, वर्कशॉप की जमकर हुई तारीफ :

कार्यशाला के समापन पर दूर-दराज से आए सभी फोटोग्राफर भाइयों को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ प्रमाण पत्र (Certificates) भेंट किए गए। कार्यशाला में आए सभी प्रतिभागियों ने इस आयोजन की जमकर प्रशंसा की। फोटोग्राफर्स का कहना था कि इस वर्कशॉप में सीखे गए तकनीकी गुर उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर और बेहद प्रभावशाली साबित होंगे।

इस अवसर पर अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन, सोनीपत के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने "एकता-सम्मान-विकास" के संकल्प को दोहराया।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow