IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से  आभार-ए-उत्सव एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से आभार-ए-उत्सव एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन

🇮🇳 हिंदी📅 21 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से आभार-ए-उत्सव | रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से होटल महाराजा पलैस में (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक : रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से  होटल महाराजा पलैस में आभार-ए-उत्सव एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया।  इसमें शहर के गणमान्य, क्लब सदस्य एवं अतिथिगण मौजूद रहे। सभी समारोह में आने वाले अतिथियों व सदस्यों का केसर की टीक  लगाकर स्वागत किया गया।   

रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से आभार-ए-उत्सव | रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से होटल महाराजा पलैस में (Image 2) - IndiKnow 24x7

मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया समारोह के मुख्य अतिथि एल.पी.एस. बोसार्ड के एम.डी. रोटेरियन राजेश जैन, प्रैजाइडिंग गैस्ट डिस्ट्रिक गर्वनर रोटेरियन रवि गुगनानी, गैस्ट ऑफ ऑनर डिस्ट्रिक गर्वनर रोटैरियन डा. पुष्पा सेठी, डिस्ट्रिक गर्वनर रोटेरियन धीरज भुटियानी, रंश किया मोटर के डायरेक्टर राजिन्द्र बंसल, विजय तायल, एसिस्टैंट गर्वनर विनोद जैन, डा. अजित पाल सिंह, इवेंट चेयरमैन विनय गोयल, क्लब सचिव नितिन तायल, विकास कंसल,  सी.ए. सुशील जैन, राजीव जैन, नरेश जैन  ने  भगवान गणेशजी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और राष्ट्रीय गीत गाया। 

रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से आभार-ए-उत्सव | रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से होटल महाराजा पलैस में (Image 3) - IndiKnow 24x7

समारोह में राजेश जैन द्वारा क्लब के प्रधान विजय तायल की अध्यक्षता में पूरे वर्ष किये गये कार्यों की सराहनी की। राजेश जैन ने उनके शिक्षा के क्षेत्र, बेटियों के लिए स्कूल ड्रेस, स्वास्थ्य जांच शिवर, गउशाला में दवाईयां वितरित, गउशाला चारा व दवाईया, रक्त दान, जगह जगह वाटर कूलर, प्रोजेक्ट पंख के तहत 300 साईकिल बेटियों को वितरित करना, एम्बुलैंस उपलब्ध करना, जरूरतमंद की सहायता कर शादियां करवाना आदि कार्य की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यों से लोगों को बहुत फायदा पहुंचा।  सभी ने खड़े होकर प्रधान के लिये ताली बजाकर अभिनंद किया। 

रवि गुगनानी ने कहा कि प्रधान विजय तायल ने एक योद्धा स्वरूप, हर लिहाज से मिलनसार, सादा  स्वभाव तथा सब सदस्यों ने मिलजुल कर मेहनत व लगन से रोटरी को नये अंजाम तक पहुंचाया है और नई राह दिखाई है। आपका प्ररेणास्रोत, सूक्ष्म योजना, नेतृत्व करने का मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणादायक बना। इस अवसर पर समय पर आने वाले सदस्यों के लक्की ड्रा चांदी का सिक्का 20 ग्राम पहला प्राईज, 10 ग्राम चांदी का सिक्का दूसरो प्राईस, 5 मिक्सर जूसर तीसरा प्राईज अतिथियों के द्वारा निकाले गए। ड्रा में विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। पंजाब से आई म्युजिक ग्रुप ने वालीबुड के गानों पर मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। सभी ने जमकर डांस किया। पंजाबी सांग, हरियाणवी, राजस्थानी, वालीबुड, गुजराती, कथक पर कलाकारों ने सुन्दर पुस्तुति व डांस कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। क्लब की तरफ से मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों एवं सभी सदस्यों को फूलों के बुके, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान कर धन्यवाद किया गया। मंच का संचालन विनय गोयल ने किया। दिल्ली से आये कैटररों के द्वारा बनाये गये स्वादिष्ट व्यंजनों एवं डीनर का सभी ने लुत्फ उठाया।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow