IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर बेहतर जीवन जी सकता है : मनीष कुमार ग्रोवर

नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर बेहतर जीवन जी सकता है : मनीष कुमार ग्रोवर

🇮🇳 हिंदी📅 22 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर बेहतर | योग स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का आधार Indiknow, कलानौर (Image 1) - IndiKnow 24x7

- योग स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का आधार

Indiknow, कलानौर (रोहतक) : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला के खंड कलानौर में आयोजित खंड स्तरीय योग समारोह में हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष कुमार ग्रोवर ने शिरकत कर नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर बेहतर | योग स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का आधार Indiknow, कलानौर (Image 2) - IndiKnow 24x7

मनीष ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जो भारत की संस्कृति और परंपरा का गौरव है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है, जबकि हरियाणा सरकार भी प्रदेश में योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनाव मुक्त रहकर बेहतर जीवन जी सकता है।

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने किसानों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा का किसान देश की अन्न भंडार व्यवस्था की रीढ़ है। किसान भाई खेतों में कठिन परिश्रम कर देश को खाद्यान्न उपलब्ध कराते हैं। योग किसानों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। स्वस्थ किसान ही अधिक ऊर्जा और क्षमता के साथ खेती कर सकता है तथा बेहतर उत्पादन देकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज ही विकसित भारत के निर्माण का आधार बन सकता है। इस मौके पर रोहतक शुगर मिल की एमडी श्वेता सुहाग, कलानौर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष राजू फौजी, भाजपा नेता गुलशन दुआ, गुलाब सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow