IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
सुलभ गुगनानी को सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बनाया अधिकृत सांसद प्रतिनिधि

सुलभ गुगनानी को सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बनाया अधिकृत सांसद प्रतिनिधि

🇮🇳 हिंदी📅 03 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter

सुलभ गुगनानी को सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बनाया | युवा कांग्रेस नेता सुलभ गुगनानी को सांसद दीपेंद्र सिंह - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक : युवा कांग्रेस नेता सुलभ गुगनानी को सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना अधिकृत सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है और सांसद कार्यालय द्वारा औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

समन्वय और विकास कार्यों की होगी निगरानी :  

नियुक्ति पत्र के अनुसार सुलभ गुगनानी रोहतक लोकसभा क्षेत्र में सांसद कार्यालय, सरकारी विभागों और आमजन के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। वे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी, जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से समन्वय तथा निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मामलों में संवाद की जिम्मेदारी निभाएंगे।

सांसद ने जताया भरोसा :  

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सुलभ गुगनानी की सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें विश्वास है कि इससे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

सुलभ गुगनानी ने जताया आभार :  

अपनी नियुक्ति पर सुलभ गुगनानी ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। जनता की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे।

गणमान्यों ने दी बधाई :  

क्षेत्र के गणमान्यों, सामाजिक संगठनों और समर्थकों ने सुलभ गुगनानी को बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow