IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
कौमी एकता उदाहरण बने है राम प्रसाद बिस्मिल : रणधीर

कौमी एकता उदाहरण बने है राम प्रसाद बिस्मिल : रणधीर

🇮🇳 हिंदी📅 12 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
कौमी एकता उदाहरण बने है राम प्रसाद बिस्मिल : रणधीर | अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं आरक्षण समिति के प्रांतीय - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं आरक्षण समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष रणधीर भारद्वाज की अध्यक्षता में महान क्रांतिकारी भारत के वीर सपूत राम प्रसाद बिस्मिल की जयंति मनाई गई । अध्यक्ष ने बताया कि उनके दिल में सरफरोशी की तमन्ना थी। भारत की स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक घटनाओं में काकोरी कांड, जिसमें रेल से ले जा रहे खजाने को लूटने की घटना को बिस्मल की अगुवाई में अंजाम दिया गया। जिससे ब्रिटिश सत्ता को चुनौती दी गई थी। इंकलाब जिंदाबाद का नारा भारत में सर्वप्रथम इन्हीं क्रांतिकारियों ने लगाया था।

जयंति मनाने वालो में मुख्य रूप से रणधीर भारद्वाज, हरिकिशन, रविन्द्र भारद्वाज, बिजेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सूबेदार राज शर्मा, सूबेदार गीता राम शर्मा, शिव नारायण शर्मा एस.डी.ओ, नफे सिंह कौशिक, एस.डी.ओ. जयकिशन, मास्टर ईश्वर, जे.ई. कृष्ण, गोगा पंडित आदि  प्रमुख थे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow