Indiknow, रोहतक । सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक सूर्य कवि बाजे भगत स्मारक में संपन्न हुई, जिसमें ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें। बैठक में मुख्य रूप से 16 जुलाई को सूर्य कवि बाजे भगत जयंती समारोह का आयोजन करने बारे विचार किया गया। इस दिन सूर्य कवि बाजे भगत की स्मृति में एक विशाल रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और देशी घी का विशाल भंडारा भी लगाया जाता है। सूर्य कवि बाजे भगत की रचनाओं को कलाकारों द्वारा गाया जाता है। इस अवसर पर सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान सुरेश राणा ने 2100 रुपए, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष उमैद सैन ने 2100 रुपए, सैन समाज 84 खाप के प्रधान प्रदीप सैन मंडावर ने 1100 रुपए, ट्रस्ट के महासचिव जयसिंह मोखरा ने 1100 रुपए, सतबीर चांदोलिया ने 1100 रुपए, महेंद्र राणा ने 1100 रुपए, महेंद्र बडबरिया ने 1100 रुपए, रवि रठधनिया ने 1100 रुपए उपरोक्त भंडारे के सहयोग दिए। बैठक में प्रदीप सैन मंडावर, सुरेश राणा, सतबीर चांदोलिया, जय सिंह मोखरा, उम्मेद सैन, महेंद्र राणा, महेंद्र बडबरिया, धर्मपाल सैन, धर्मपाल बागड़ी, श्याम मकडोली, रवि रठधनिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सूर्य कवि बाजे भगत जयंती पर रागिनी कार्यक्रम, भंडारा : सैन समाज
More from 24x7
- रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, ब्रह्मा-विष्णु-महेश और भृगु ऋषि की नाटिका ने मोहा मन
- महाराजा अग्रसेन जयन्ती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या व कुण्डीय देव यज्ञ
- युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रख सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं खेल : मनीष ग्रोवर
- आईएमएच टीम ने शिवोम रिहैबिलिटेशन सेंटर में लगाया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की वर्चुअली की समीक्षा