IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
14 जून को कलानौर में होगा भिवानी जोन का जोनल निरंकारी बाल संत समागम

14 जून को कलानौर में होगा भिवानी जोन का जोनल निरंकारी बाल संत समागम

🇮🇳 हिंदी📅 10 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
14 जून को कलानौर में होगा भिवानी जोन का जोनल | हिमाचल प्रदेश के सोलन से पधार रहे परम आदरणीय श्री नितेश - IndiKnow 24x7

-हिमाचल प्रदेश के सोलन से पधार रहे परम आदरणीय श्री नितेश साहनी जी करेंगे पावन अध्यक्षता

Indiknow, कलानौर : संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में भिवानी जोन का जोनस्तरीय बाल निरंकारी संत समागम 14 जून को कलानौर स्थित टिकाणा श्रीसतिभाई साईंदासजी महाराज में आयोजित किया जाएगा। समागम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा तथा समागम उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी।

इस पावन समागम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के सोलन से पधार रहे संत निरंकारी मिशन के वरिष्ठ महात्मा परम आदरणीय श्रीनितेश साहनीजी करेंगे। समागम में बाल संगत द्वारा आध्यात्मिक, नैतिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित विभिन्न प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनके माध्यम से बच्चों में संस्कार, सेवा, प्रेम, सद्भाव एवं मानवता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जाएगा।

भिवानी जोन के जोनल इंचार्ज बलदेव राज नागपाल ने समस्त साध-संगत, भाई-बहनों एवं धर्मप्रेमी सज्जनों से इस विशेष आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे समागम उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कलानौर क्षेत्र के संयोजक राजेश खेड़ा ने बताया कि समागम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने क्षेत्र की सभी सामाजिक संस्थाओं, धर्मप्रेमी सज्जनों एवं श्रद्धालुओं से विनम्रतापूर्वक आग्रह किया कि वे समय पर पहुंचकर समागम की शोभा बढ़ाएं तथा अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक इस कार्यक्रम की सूचना पहुंचाकर उन्हें समागम में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करें।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow