IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
जनसेवा के संकल्प के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ, विभिन्न पार्कों में लगवाई गईं 10 बेंच : प्रदीप चौधरी

जनसेवा के संकल्प के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ, विभिन्न पार्कों में लगवाई गईं 10 बेंच : प्रदीप चौधरी

🇮🇳 हिंदी📅 09 Jun 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
जनसेवा के संकल्प के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ | नगर निगम के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी द्वारा जनसुविधाओं के (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी द्वारा जनसुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्रीय विकास के संकल्प के तहत अपने कार्यकाल का एक महत्वपूर्ण चरण प्रारंभ करते हुए विभिन्न सार्वजनिक पार्कों में 10 नई बेंच स्थापित कराई गई हैं। इस कार्य के लिए उन्होंने महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

जनसेवा के संकल्प के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ | नगर निगम के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी द्वारा जनसुविधाओं के (Image 2) - IndiKnow 24x7

श्री चौधरी ने बताया कि नगर निगम द्वारा उनके नाम एवं पदनाम के साथ आवास एवं कार्यालय पर पहचान बोर्ड स्थापित किए जाने के उपरांत क्षेत्र में जनसेवा एवं विकास कार्यों के क्रम का शुभारंभ करते हुए यह पहल की गई है। इसके अंतर्गत संजय नगर सेक्टर-23 के एच ब्लॉक स्थित बत्रा पार्क, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन सहलोत के पार्क, समाजसेवी विष्णु शर्मा के पार्क, ई ब्लॉक स्थित पार्क, जी ब्लॉक स्थित पार्क तथा राजनगर सेक्टर-4 स्थित मानव औषधि पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 10 बेंच स्थापित की गई हैं।

जनसेवा के संकल्प के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ | नगर निगम के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी द्वारा जनसुविधाओं के (Image 3) - IndiKnow 24x7

उन्होंने कहा कि पार्कों में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना इस कार्य का प्रमुख उद्देश्य है। क्षेत्रवासियों के बीच इस छोटे लेकिन उपयोगी कार्य से जो आत्मीयता, सहयोग और संतुष्टि प्राप्त हुई है, वह उनके लिए अत्यंत सम्मानजनक एवं प्रेरणादायक है।

प्रदीप चौधरी ने कहा कि संगठन एवं सरकार ने उन्हें विकास कार्यों में गति प्रदान करने तथा जनता की समस्याओं के समाधान हेतु महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इसी भावना के अनुरूप वे निरंतर क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि आगामी समय में क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट, सोलर पैनल, गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करने हेतु हैंडपंप, पार्क सौंदर्यीकरण, नए पार्कों का निर्माण, सड़कों का निर्माण एवं अन्य जनोपयोगी विकास कार्यों को मूर्त रूप दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों, नगर निगम प्रशासन एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी तथा वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते रहेंगे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow