IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
रोटरी क्लब ऑफ रोहतक ने MTFC स्कूल में 125 स्कूल किट वितरित किए व स्मार्ट बोर्ड किया भेंट

रोटरी क्लब ऑफ रोहतक ने MTFC स्कूल में 125 स्कूल किट वितरित किए व स्मार्ट बोर्ड किया भेंट

🇮🇳 हिंदी📅 15 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
रोटरी क्लब ऑफ रोहतक ने MTFC स्कूल में 125 स्कूल | बेसिक शिक्षा एवं साक्षरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक : बेसिक शिक्षा एवं साक्षरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए रोटरी क्लब ऑफ रोहतक ने सोमवार को MTFC स्कूल में स्कूल किट वितरण प्रोजेक्ट का आयोजन किया। समारोह के दौरान विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को 125 स्कूल बैग व स्टेशनरी किट वितरित किए गए। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रोटेरियन अंशुल पठानिया के सहयोग से स्कूल को एक स्मार्ट बोर्ड भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ रोटेरियन एवं सदस्य, रोटेरियन डी.एस. बधवार, डॉ. आर.के. चौधरी, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. एस.एल. वर्मा, सचिव रोटेरियन डॉ. सुनील मुंजाल, रोटेरियन राजीव जैन (मीडिया प्रभारी), रोटेरियन रॉबिन सचदेवा, रोटेरियन अमित नागपाल, रोटेरियन मनोज बत्रा, रोटेरियन एस.के. सचदेवा, रोटेरियन विकास गुप्ता, रोटेरियन विशाल शर्मा एवं रोटेरियन अमित मित्तल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. एस.एल. वर्मा ने कहा कि रोटरी शिक्षा को सशक्त बनाने और सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सचिव रोटेरियन डॉ. सुनील मुंजाल ने विद्यालय प्रबंधन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। विद्यालय के प्रिंसिपल एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों के प्रति इस नेक पहल और सहयोग के लिए रोटरी क्लब ऑफ रोहतक का आभार व्यक्त किया।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow