IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की शक्ति है हिंदी पत्रकारिता : प्रदीप चौधरी

जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की शक्ति है हिंदी पत्रकारिता : प्रदीप चौधरी

🇮🇳 हिंदी📅 31 May 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter

जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की शक्ति है हिंदी | नगर निगम के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने हिंदी पत्रकारिता - IndiKnow 24x7
Indiknow, गाजियाबाद । नगर निगम के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। अपने संदेश में श्री चौधरी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने वाला लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है। समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है, जो सत्य, निष्पक्षता और जनहित के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करता है। बदलते समय में भी हिंदी पत्रकारिता ने अपनी विश्वसनीयता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को बनाए रखा है।

श्री चौधरी ने हिंदी पत्रकारिता के सभी पुरोधाओं को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना और जनकल्याण में पत्रकारिता का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow