IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
राजेश जैन ने किया सामाजिक संस्थाओं की सामूहिक वेबसाइट का उद्घाटन

राजेश जैन ने किया सामाजिक संस्थाओं की सामूहिक वेबसाइट का उद्घाटन

🇮🇳 हिंदी📅 05 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
राजेश जैन ने किया सामाजिक संस्थाओं की सामूहिक | हिसार रोड़ स्थित बी.पी. जैन स्किल डेवलपमेंट सैंटर पर एक (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। हिसार रोड़ स्थित बी.पी. जैन स्किल डेवलपमेंट सैंटर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रोहतक जिले की सभी सामाजिक संस्थाएँ एवं समाजसेवी लोग उपस्थित हुए। एम. टी. एफ. सी. संस्था के विद्यार्थियों द्वारा कड़ी मेहनत से एक वेबसाइट का निर्माण किया गया है जिसमें रोहतक जिले की सभी सामाजिक संस्थाओं का विवरण है। इसका उद्घाटन एल. पी. एस. बोसार्ड के एम. डी. राजेश जैन द्वारा किया गया। एक सामूहिक वीडियो भी विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई जिसे कार्यक्रम में दिखाया गया। राजेश जैन ने कहा कि सभी सेवाभावी लोगों का एक मंच पर आना अति आवश्यक है ताकि समाज सेवा के कार्यों को बल मिल सके। एम. टी. एफ. सी. संस्था के प्रधान नरेश ढ़ल ने बताया कि मुख्यत: इन 10 विद्यार्थियों ने वेबसाइट के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनके नाम हैं - पूजा, सोनिया, सरिता, ज्योति कश्यप, अंजलि यादव, रवि, संजना, ज्योति शाक्या, गौरव एवं किशन। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। सभी बच्चों एवं अभिभावकों के लिए उतम भोजन की व्यवस्था थी।

राजेश जैन ने किया सामाजिक संस्थाओं की सामूहिक | हिसार रोड़ स्थित बी.पी. जैन स्किल डेवलपमेंट सैंटर पर एक (Image 2) - IndiKnow 24x7


More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow