IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
संजयनगर में श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर मन व जड़ भरत कथा एवं बामन अवतार पूजन सम्पन्न

संजयनगर में श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर मन व जड़ भरत कथा एवं बामन अवतार पूजन सम्पन्न

🇮🇳 हिंदी📅 07 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

संजयनगर में श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर मन | संजयनगर, सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक झूलेवाला पार्क में चल रही - IndiKnow 24x7
Indiknow, गाजियाबाद। संजयनगर, सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक झूलेवाला पार्क में चल रही संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आज के कथा प्रसंग में मन एवं जड़ भरत की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया, साथ ही भगवान विष्णु के पांचवें अवतार बामन अवतार की महिमा का गुणगान किया गया।

कथा वाचन के दौरान बताया गया कि जड़ भरत की कथा हमें मन की चंचलता पर नियंत्रण एवं वैराग्य का संदेश देती है, जबकि बामन अवतार धर्म, दान और मर्यादा की स्थापना का प्रतीक है। कथा के उपरांत बामन अवतार का विधिवत पूजन एवं तिलक वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बामन अवतार का तिलक वंदन कर भक्ति भाव से इस मनोरम दृश्य को आत्मसात किया। पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

नामित पार्षद प्रदीप चौधरी एवं बीना चौधरी ने भी स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ पूजन वंदन कर भगवान बामन अवतार का अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है और नई पीढ़ी को हमारी सनातन परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कथा का समापन भजन-कीर्तन एवं आरती के साथ हुआ।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow