IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
जीव दया भाईचारा संगठन ने जरूरतमंद बेटी की शादी में किया सहयोग, समाज को दिया सेवा का संदेश

जीव दया भाईचारा संगठन ने जरूरतमंद बेटी की शादी में किया सहयोग, समाज को दिया सेवा का संदेश

🇮🇳 हिंदी📅 02 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
जीव दया भाईचारा संगठन ने जरूरतमंद बेटी की शादी | दादरी। जीव दया भाईचारा संगठन, सेहलगां (झज्जर) के तत्वावधान (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, चरखी दादरी। जीव दया भाईचारा संगठन, सेहलगां (झज्जर) के तत्वावधान में सर्वजातीय सहयोग से चरखी दादरी की महेन्द्रगढ़ चुंगी स्थित झुग्गी झोपड़ी में निवास कर रहे जरूरतमन्द परिवार की एक बिना पिता वाली बेटी की शादी में आवश्यक घरेलू व वैवाहिक सामान प्रदान कर कन्यादान किया गया। इस सराहनीय पहल से जहां परिवार को बड़ी राहत मिली, वहीं उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। परिवार के सदस्यों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी सहयोगियों को “राम-राम” कहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने भावुक होकर कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्य करने वाले लोग ही सच्चे अर्थों में मानवता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। 

जीव दया भाईचारा संगठन ने जरूरतमंद बेटी की शादी | दादरी। जीव दया भाईचारा संगठन, सेहलगां (झज्जर) के तत्वावधान (Image 2) - IndiKnow 24x7

संगठन के प्रधान श्याम सुंदर भारद्वाज सेहलंगा, झज्जर ने बताया कि बेटी की शादी में बैड, गद्दा, बैडशीट, तकिया, संदूक, अलमारी, सिलाई मशीन, प्रेस, कुर्सियां, टेबल, चौकी-पाटड़ी, सोने की लोंग, चांदी की पाजेब, चप्पल, 11 सूट, दो जोड़ी पैंट-शर्ट, 11 बर्तन, एक बर्तन सेट तथा 1100 रुपये नकद कन्यादान के रूप में दिए गए। इस दौरान भावुक हुई बेटी ने कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि शादी में इतना सहयोग मिलेगा। संगठन द्वारा दिए गए इस सहयोग से वह बेहद खुश है और इसे वह जीवनभर याद रखेगी। कार्यक्रम में राजेश महराणा, बलवान डागर सेहलंगा, राहुल कमोद, सविता जांगड़ा मालियावास, जेपी पत्रकार बिहरोड़, भीम शर्मा व सोमबीर पघांल सासरोली, शीतल चरखी दादरी, विजय यादव सुनहरेटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे जरूरतमंद बहन-बेटियों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास किसी के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकते हैं और समाज में भाईचारे व मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow