Indiknow, गाजियाबाद। संजयनगर, सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक झूलेवाला पार्क में आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का रसपान किया। कथा वाचन के दौरान अमर कथा एवं शुकदेव जन्मोत्सव का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से ओतप्रोत कर दिया। कथा वाचक गुरुवर संजीव शर्माजी ने बताया गया कि किस प्रकार भगवान शिव (महादेव) माता पार्वती को श्रीमद् भागवत महापुराण की दिव्य कथा का श्रवण कराते हैं। इस प्रसंग के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व विस्तार से समझाया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही। कथा का समापन भजन-कीर्तन एवं आरती के साथ हुआ।
