IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
सीजेएम ने बाल भवन, सेफ हाउस व लखीराम अनाथालय का किया निरीक्षण

सीजेएम ने बाल भवन, सेफ हाउस व लखीराम अनाथालय का किया निरीक्षण

🇮🇳 हिंदी📅 16 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
सीजेएम ने बाल भवन, सेफ हाउस व लखीराम अनाथालय का | विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक होगी आयोजित : सीजेएम - IndiKnow 24x7

- विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक होगी आयोजित : सीजेएम विशाल

Indiknow, रोहतक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने स्थानीय बाल भवन, सेफ हाउस तथा लखीराम अनाथालय का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीजेएम विशाल ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी भी बच्चे को किसी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्थानीय कार्यालय से संपर्क कर सकता है। सेफ हाउस के निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के एक छज्जे को जर्जर अवस्था में पाया, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इसे शीघ्र प्रभाव से ठीक करवाने के निर्देश दिए।

सीजेएम विशाल ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस मामले, धन वसूली मामले, आपराधिक मामले जिनमें कानूनी रूप से समझौता संभव है, मोटर दुर्घटना दावा मामले, श्रम एवं रोजगार विवाद, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण एवं भूमि विवाद, सेवा संबंधी मामले, राजस्व मामले सहित अन्य मामलों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता एवं पक्षकार हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट पर हरियाणा के अधिकार क्षेत्र में उत्पन्न संदर्भित मामलों की सूची देख सकते हैं। यदि किसी पक्षकार का मामला पहले से सूची में शामिल नहीं है तो वह गूगल फॉर्म के माध्यम से अपने मामले का विवरण जमा कर उसे संदर्भित करवा सकता है। समाधान समारोह के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी निपटान, आपसी समझौते द्वारा समाधान, सरल प्रक्रिया तथा अंतिम एवं बाध्यकारी निर्णय जैसे लाभ प्राप्त होते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रोहतक के दूरभाष नंबर 01262-257408 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow