IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
गांव कंसाला आईटीआई में वीर सावरकर जयंती पर आयोजित हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

गांव कंसाला आईटीआई में वीर सावरकर जयंती पर आयोजित हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

🇮🇳 हिंदी📅 30 May 2026✍️ Indi Know
WhatsApp Telegram X / Twitter
गांव कंसाला आईटीआई में वीर सावरकर जयंती पर आयोजित | ग्रामीण महिला एवं युवा विकास संस्थान के सौजन्य से जिला के - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक । ग्रामीण महिला एवं युवा विकास संस्थान के सौजन्य से जिला के गांव कंसाला स्थित आईटीआई परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रभक्त वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी परम राठी रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम विकास गतिविधि के प्रांत संयोजक अनूप भाली उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला संयोजक ग्राम विकास गतिविधि आरएसएस अशोक राठी, सूबेदार जयशंकर, आईटीआई प्रधानाचार्य अनिल, आईटीआई लेक्चरर प्रवीण देशवाल, चांद खोखर कंसाला सहित संस्थान के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्रामीण महिला एवं युवा विकास संस्थान के प्रधान संदीप कंसाला ने सभी अतिथियों का स्वागत कर की।

मुख्य वक्ता अनूप भाली ने वीर सावरकर के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारत की स्वतंत्रता के लिए दिए गए उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। आईटीआई के लेक्चरर श्री प्रवीण देशवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आईटीआई परिसर में आयोजित किए जा सकते हैं और संस्थान इसमें पूर्ण सहयोग देगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वीर सावरकर के राष्ट्र प्रेम, त्याग और समर्पण से परिचित कराना तथा उनमें देशभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर भूतपूर्व स्वयंसेवक योगेश गांधी, वर्तमान स्वयंसेवक शिवा कंसाला, ग्रामीण महिला एवं युवा विकास संस्थान के सदस्य शुभम कंसाला एवं मोहित सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow