IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर ने जाट भवन में लगाया निशुल्क विशाल स्वास्थ जांच शिविर

रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर ने जाट भवन में लगाया निशुल्क विशाल स्वास्थ जांच शिविर

🇮🇳 हिंदी📅 11 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर ने जाट भवन में लगाया | रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर द्वारा आयोजित दिल्ली रोड स्थित - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक : रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर द्वारा आयोजित दिल्ली रोड स्थित जाट भवन में निशुल्क विशाल स्वास्थ जांच शिविर लगाया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया इस जांच शिविर में मैक्स हैल्थ केयर हॉस्पिटल  द्वारिका के सुप्रसिद्ध डाक्टरों के द्वारा मरीजों को चैक किया गया व निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। 

मुख्य अतिथि एवं एसडीएम राजेश वशिष्ठ रहे तथा समारोह अध्यक्ष एल.पी.एस.  बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन, विशिष्ट अतिथि  राजेन्द्र बंसल, सुरेश कुमार बौंडवाल, जॉइंट कमिश्नर, जीएसटी एसीसटैंट गर्वनर विनोद जैन, प्रधान  विजय तायल, सचिव नीतिन तायल के द्वारा गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। शिविर में स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. शिवानी सुंदरम, मैडिसन विभाग डा. अंकित टुटेजा, डा. अंकुर जैन गेस्टो विभाग, हरमिन्द्र सिंह वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ  डा. एस.के. गोयल, यूरोलोजी विशेषज्ञ डा. मृणाल पाहवा के द्वारा जांच की गई। महिलाओं के लिए निशुल्क स्तन कैंसर की जांच भी की गई। क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का फूलों के बुके, पटके और मालाओं द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर के सभी पदाधिकारिणी गण, सदस्य मौजूद रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow