IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
हर-हर महादेव सेवा समिति की ओर से वार्षिक महोत्सव एवं भण्डारा, सेवादार ड्रैस विमोचन, पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन

हर-हर महादेव सेवा समिति की ओर से वार्षिक महोत्सव एवं भण्डारा, सेवादार ड्रैस विमोचन, पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन

🇮🇳 हिंदी📅 05 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
हर-हर महादेव सेवा समिति की ओर से वार्षिक महोत्सव | हर-हर महादेव सेवा समिति की ओर से वैश्य महिला महाविद्यालय (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक । हर-हर महादेव सेवा समिति की ओर से वैश्य महिला महाविद्यालय में 16 वां वार्षिक महोत्सव एवं भण्डारा, सेवादार ड्रैस विमोचन, पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव में आसपास के क्षेत्रों की शाखाओं से काफी संख्या में सदस्यों ने परिवार सहित शिरकत की । इस समारोह का आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक, समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन के दिशा-निर्देशन में किया गया। 

संस्था के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ महामण्डलेश्वर बाबा कपिलपुरीजी महाराज, मुख्य अतिथि समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन, वशिष्ट अतिथि  समाज सेवी विपिन कुमार जैन,  महम से  समाज सेवी टोनी गोयल, गे्रटर नोएडा स सोमेश कुमार सिंघल, संस्था के प्रधान महेश मित्तल, विकास जैन एवं संस्था के सदस्यों ने भोले बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने  भण्डारा-सेवादार-ड्रैस का विमोचन किया इसके साथ-साथ वार्षिक पुस्तिका का भी विमोचलन किया गया। हर-हर महादेव, जय-भोले के जायकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा था। समारोह में आसपास के क्षेत्रों से आये शाखाओं के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह, पटका व माला भेंट कर सम्मानित किया गया।

हर-हर महादेव सेवा समिति की ओर से वार्षिक महोत्सव | हर-हर महादेव सेवा समिति की ओर से वैश्य महिला महाविद्यालय (Image 2) - IndiKnow 24x7हरियाणा के सुप्रसिद्ध ललित अग्रवाल ग्रुप के कलाकारों द्वारा अपनी मधुर वाणी से भोले बाबा के सुन्दर भजन बम-बम भोले, चलो अमनाथ,  ना घोटू तेरी भांग भोले, चल कावड़िया-चल कावड़िया, भोले बाबा ने बजाया ऐसा डमरू, सज रहे भोले बाबा निराले दुल्हे में, बम बम लहरी जैसे सुन्दर भजन सुनाकर सभी श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया और श्रद्धालु जमकर झूमे। कलाकारों द्वारा भोले का शिव टांडव नृत्य की प्रस्तृति से श्रद्धालुओं के लिये पंडाल में मनमोहक दृश्य बन गया। सभी श्रद्धालुओं लिए भोले का शिव टांडव नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। संस्था की तरफ से अटूट भण्डारा भी लगाया गया । 

राजीव जैन ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान चन्दनवाड़ी पिस्सु टाप के बीच में 3 जुलाई 2026 से श्रावण पूर्णिमा अर्थात 28 अगस्त 2026 तक विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु लंगर चखेंगे। हर-हर महादेव सेवा समिति द्वारा अमरनाथ यात्रा चंदनवाड़ी में बारह साल से यात्रियों के लिए भंडारा लगा रही है। रोहतक शहर में भी इस संस्था के द्वारा भण्डारे, स्वस्थ जांच शिविर, स्वच्छ रक्तदान शिविर आदि का आयोजन समय समय पर करती रहती है। हर-हर महादेव सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य सेवा करना है। जम्मू कश्मीर के राजपाल मनोज सिन्हा ने संस्था की कार्यशैली एवं सेवा को देखते हुए हर-हर महादेव सेवा समिति को प्रमाण-पत्र देकर वर्ष 2015 में सम्मानित किया गया है। 

हर-हर महादेव सेवा समिति की ओर से वार्षिक महोत्सव | हर-हर महादेव सेवा समिति की ओर से वैश्य महिला महाविद्यालय (Image 3) - IndiKnow 24x7

संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी अतिथियों को मोती की माला, बैज, पटका, पगड़ी, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर सभी समिति के सेवादार एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।


More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow