IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
गुरुग्राम में सुमीत सिंह मलिक का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गुरुग्राम में सुमीत सिंह मलिक का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

🇮🇳 हिंदी📅 16 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
गुरुग्राम में सुमीत सिंह मलिक का जन्मदिन | सेवानिवृत्त कैप्टन नरेंद्र सिंह मलिक के सुपुत्र एवं नामित (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, गुरुग्राम। सेवानिवृत्त कैप्टन नरेंद्र सिंह मलिक के सुपुत्र एवं नामित पार्षद प्रदीप चौधरी के दामाद सुमीत सिंह मलिक का जन्मदिन परिवारजनों द्वारा गुरुग्राम स्थित आवास पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परिवार ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा सभी ने सुमीत सिंह मलिक को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।

गुरुग्राम में सुमीत सिंह मलिक का जन्मदिन | सेवानिवृत्त कैप्टन नरेंद्र सिंह मलिक के सुपुत्र एवं नामित (Image 2) - IndiKnow 24x7

जन्मदिन समारोह के दौरान डॉक्टर आंचल चौधरी, डॉक्टर अमित सिंह मलिक, पुष्पा देवी एवं बीना चौधरी ने सुमीत सिंह मलिक को जन्मदिन की बधाई एवं शुभाशीष प्रदान किए। परिवार के सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशियां बांटी। इस अवसर पर नामित पार्षद प्रदीप चौधरी एवं बीना चौधरी विशेष रूप से गुरुग्राम स्थित आवास पहुंचे और अपने दामाद सुमीत सिंह मलिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सुखमय, समृद्ध एवं सफल जीवन का आशीर्वाद दिया।

प्रदीप चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि परिवार में ऐसे शुभ अवसर आपसी प्रेम, स्नेह एवं संस्कारों को और अधिक मजबूत बनाते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सुमीत सिंह मलिक जीवन में निरंतर प्रगति करें और परिवार का नाम रोशन करें। जन्मदिन समारोह पारिवारिक आत्मीयता, स्नेह एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow