IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
दूबलधन कॉलेज दाखिला प्रचार की कमान संभाली सुधार-समिति ने

दूबलधन कॉलेज दाखिला प्रचार की कमान संभाली सुधार-समिति ने

🇮🇳 हिंदी📅 20 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
दूबलधन कॉलेज दाखिला प्रचार की कमान संभाली | शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सम्मान तैयारिया जोरों पर (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, झज्जर : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सम्मान तैयारिया जोरों पर है, वही कॉलेज सुधार समिति के कार्यकर्ताओं ने दाखिला के प्रचार की कमान भी संभाली है। दूबलधन, माजरा, सिवाना, चिमनी ढराणा, बाकरा, बिगोवा, पिलाना, अछेज-पहाड़ीपुर, मलिकपुर,सफीपुर आदि गांवो में पंचायत करके बच्चों को कालेज मे दाखिले के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वही विवेकानंद लाइब्रेरी समिति, स्वतंत्रता सेनानी ललतीराम ट्रस्ट, नितानंद सेवा समिति जटेलाधाम, ग्राम-पंचायत के सरपंच-पंचगणऔर कॉलेज की फैकल्टी और छात्र विद्यार्थियो को घर-घर जाकर दाखिले के लिए मना रहे हैं। वही आंगनवाड़ी वर्कर और सेल्फ-हेल्पग्रुप की महिला कार्यकर्ता भी महिलाओ से संपर्क कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल हिंदी और इतिहास विषय की एमए आई थी। सुधार समिति के प्रयासों से अल्प समय में भी टारगेट से दुगने विद्यार्थियों के दाखिले का चमत्कार कर दिया था। 

दूबलधन कॉलेज दाखिला प्रचार की कमान संभाली | शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सम्मान तैयारिया जोरों पर (Image 2) - IndiKnow 24x7

दूबलधन कॉलेज में स्नातक और परास्नातक की 240 सीटे हैं। इन दाखिलो के लिए सुधार समिति के कार्यकर्ता दिन-रात मारामारी कर रहे हैं। अबकी बार भी दाखिला के लिए सोशल मीडिया ग्रुप और व्यक्तिगत संपर्क किए जा रहे है। यह दाखिला अभियान अपने आप में एक अनूठा है जिससे अभिभावक और युवा विद्यार्थी दाखिले के लिए तैयार हो रहे हैं।

दूबलधन कॉलेज दाखिला प्रचार की कमान संभाली | शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सम्मान तैयारिया जोरों पर (Image 3) - IndiKnow 24x7

 इससे भी कहीं बढ़कर बीएससी के विद्यार्थियों को भी एडवांस में दाखिले हेतु तैयार किया जा रहा है क्योंकि बीएससी और बीसीए कक्षा का शिक्षा मंत्री ऐलान करने आ रहे हैं। जटेला धाम की साधसंगत भी दाखिलो के लिए अनोखे अंदाज में जुटी हुई है। दाखिलों के लिए ये सामाजिक अभियान एक इतिहास बनने जा रहा है।दाखिला अभियान भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow