IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
पीजीआईएमएस में पहली हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस आयोजित

पीजीआईएमएस में पहली हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस आयोजित

🇮🇳 हिंदी📅 18 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
पीजीआईएमएस में पहली हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक | कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल बोले: कैंसर की जागरूकता सबसे (Image 1) - IndiKnow 24x7

-कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल बोले: कैंसर की जागरूकता सबसे जरूरी

Indiknow, रोहतक। एसोसिएशन ऑफ गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया हरियाणा चैप्टर और गायनेकोलॉजी विभाग पीजीआईएमएस रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एलटी-5 में एक दिवसीय फर्स्ट हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। 

पीजीआईएमएस में पहली हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक | कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल बोले: कैंसर की जागरूकता सबसे (Image 2) - IndiKnow 24x7
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के साइंटिफिक प्रोग्राम से हमारा ज्ञान वर्धन होता है और इसका सीधा फायदा मरीजों को मिलता है। उन्होंने कहा फर्स्ट हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस से एक नई शुरुआत हुई है और अब हर साल ऐसी कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रिवेंटिव उपायों के बारे में मरीजों को जागरूक करना हमारी ड्यूटी है। बचाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है उसके लिए हमे बीमारी के लक्षण बताने चाहिए।  

पीजीआईएमएस में पहली हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक | कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल बोले: कैंसर की जागरूकता सबसे (Image 3) - IndiKnow 24x7

डॉ अग्रवाल ने सभी महिला रोग विशेषज्ञों से आग्रह किया कि ओपीडी में आने सभी महिलाओं को कैंसर से बचाव के उपाय जिसमें टीकाकरण सबसे अहम है उसकी जानकारी अवश्य दें। सभी को बताए कि कैंसर से घबराए नहीं बल्कि उन्हें प्यार से इसकी पूरी जानकारी दें और उन्हें उदाहरण देकर समझाए कि कई बड़ी सेलेब्रिटी कैंसर को हरा चुकी है तो ऐसे में आप भी कैंसर को हरा कर एक सामान्य जीवन की सकती हैं। 

निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि एक प्लेटफॉर्म में जहां सर्जरी, कीमो एक छत के नीचे उपलब्ध है। आने वाले समय में रोबोटिक की भी हेल्प मिलेगी। हमारा प्रयास है पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले।  

कॉन्फ्रेंस की चेयरपर्सन डॉ पुष्पा दहिया ने बताया कि कॉन्फ्रेंस की शुरुआत पेपर व पोस्टर सेशन से हुई। उन्होंने एचपीवी वैक्सीनेशन पर विस्तृत जानकारी देते हुए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया और आज के साइंटिफिक प्रोग्राम में मॉडर्न एडवांसेज के बारे में सीखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि जननांग अंगों से संबंधित जितने भी कैंसर हैं, उनके बारे में आज विस्तार से चर्चा हुई। डॉ पुष्पा ने कहा कि सबको बताएं एचपीवी वैक्सीन सेफ है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों ने एचपीवी वैक्सीन, जल्द जांच और जागरूकता को ही महिला कैंसर से बचाव का सबसे बड़ा हथियार बताया।

पीजीआईएमएस में पहली हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक | कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल बोले: कैंसर की जागरूकता सबसे (Image 4) - IndiKnow 24x7

कॉन्फ्रेंस की चेयरपर्सन और हरियाणा चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. सविता सिंघल ने कहा कि आज यहां आने का हमारा उद्देश्य है एक साथ मिलकर कैंसर से लड़ना। उन्होंने कहा कि यह पहली हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस हो रही है। उन्होंने कहा कि मरीज को प्यार से समझाकर और कैंसर से ठीक हुए लोगों का उदाहरण देकर बताना है कि जब वो ठीक हो गए तो आप भी ठीक हो जाओगे। डॉ. सविता सिंघल ने कहा कि बच्चेदानी का कैंसर बढ़ रहा है। उन्होंने जेस्टेशनल ट्रोफोब्लास्टिक नियोप्लाजिया पर व्याख्यान दिया।

उड़ीसा से आई डॉ. भाग्यलक्ष्मी ने वुल्वेक्टॉमी और  वैजिनेक्टॉमी पर प्रस्तुति दी।  सेक्रेटरी ओंको कॉन्फ्रेंस डॉ. भाग्यलक्ष्मी ने जनांग कैंसर के बारे में व्याख्यान दिया। कॉन्फ्रेंस की सह चेयरपर्सन डॉ. मीनाक्षी चौहान ने एनएसीटी वर्सेज अपफ्रंट सर्जरी इन सीए ओवरी में ऑर्गन स्पेसिफिक ऑन्कोलॉजी पर व्याख्यान दिया। राजीव गांधी हॉस्पिटल स्त्री विभाग की अध्यक्ष डॉ. वंदना जैन ने सेंटिनल लिम्फ नोड मैपिंग पर विस्तार से चर्चा की।

  डॉ. रुपेंद्र सेखो ने मॉडर्न एडवांसेज के बारे में  बताया । डॉ संजय ने अंत में सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।इस अवसर पर निदेशक डॉ एस के सिंघल,डीन डॉ अशोक चौहान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुंदन मित्तल, डॉ वंदना, डॉ नीतू  सांगवान, डॉ ऋतु हुडा, डॉ सोनिया, डॉ मोनिका, डॉ निशु,डॉ रूपा , डॉ लतिका ने भी उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow