IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिवस पर सुदामा चरित्र एवं भागवत पूजन सम्पन्न, श्रद्धालु हुए भावविभोर

श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिवस पर सुदामा चरित्र एवं भागवत पूजन सम्पन्न, श्रद्धालु हुए भावविभोर

🇮🇳 हिंदी📅 11 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिवस पर सुदामा चरित्र | संजयनगर सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक झूलेवाला पार्क में आयोजित (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक झूलेवाला पार्क में आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिवस पर सुदामा चरित्र एवं भागवत पूजन का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कथा वाचक आचार्य संजीव शर्मा ने अपने मधुर एवं मर्मस्पर्शी कथावाचन से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के भावपूर्ण प्रसंग से भावविभोर कर दिया।

श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिवस पर सुदामा चरित्र | संजयनगर सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक झूलेवाला पार्क में आयोजित (Image 2) - IndiKnow 24x7

आचार्य संजीव शर्मा ने कहा कि सुदामा चरित्र हमें सच्ची मित्रता, त्याग, श्रद्धा और भगवान के प्रति अटूट विश्वास की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि जो भक्त निष्काम भाव से प्रभु का स्मरण करता है, भगवान स्वयं उसके जीवन के कष्ट दूर करते हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजन-कीर्तन पर झूम उठे। आज कथा का विश्राम पाठ भी विधिवत सम्पन्न किया गया। इसके उपरांत कथा व्यास आचार्य संजीव शर्मा का श्रद्धालुओं द्वारा पूजन एवं सम्मान कर भावभीनी विदाई दी गई। उपस्थित भक्तों ने पुष्पमालाएं अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिवस पर सुदामा चरित्र | संजयनगर सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक झूलेवाला पार्क में आयोजित (Image 3) - IndiKnow 24x7

नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि गुरुजी श्री संजीव शर्मा जी द्वारा किया गया मर्मस्पर्शी कथावाचन सभी श्रद्धालुओं को निरंतर आस्था एवं भक्ति के साथ कथा से जोड़कर रखने वाला रहा। उन्होंने पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय अमृत वर्षा कर सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर रखा। प्रदीप चौधरी ने कथा व्यास का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके श्रीमुख से निकली कथा ने समाज को धर्म, संस्कार और भक्ति का संदेश दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत समापन 11 मई, सोमवार को प्रातः हवन-पूजन के उपरांत सम्पन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु सपरिवार आमंत्रित हैं।

इस अवसर पर नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, हरपाल सिंह जादौन, विष्णु शर्मा, पवन सहलोत, सत्यवीर सिंह, विजय अरोड़ा, विमल कुमार, सुनील चौधरी, आयुष, रेयांश, आहना, आरना, काशवी, प्रेमलता, बीना चौधरी, मीना शर्मा, रेखा सिंघल, शशि, ऊषा, गीता, सरिता, कल्पना, सोनिया, अनुष्का, अंकुश, शिवानी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow