IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
जाट कॉलेज में “नींद का महत्व और भुलक्कड़पन” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित

जाट कॉलेज में “नींद का महत्व और भुलक्कड़पन” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित

🇮🇳 हिंदी📅 07 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
जाट कॉलेज में “नींद का महत्व और भुलक्कड़पन” विषय | स्वस्थ रहने के लिए गहरी नींद जरूरी : डॉ रजनीश Indiknow - IndiKnow 24x7

-स्वस्थ रहने के लिए गहरी नींद जरूरी : डॉ रजनीश

Indiknow, रोहतक। जाट कॉलेज में “नींद का महत्व और भुलक्कड़पन” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार रहे। कॉलेज पहुँचने पर जाट शिक्षण संस्था, रोहतक के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, उप प्रधान धर्मराज, महासचिव नवदीप मोनू व प्राचार्य प्रो. जोगेंदर सिंह दहिया ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। 

डॉ रजनीश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नींद में गड़बड़ी कई बीमारियों का संकेत हो सकती है तथा नींद अनेक कारकों से प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि सोने के समय सोशल मीडिया का उपयोग नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। यदि व्यक्ति 48 घंटे तक नहीं सोता, तो शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर की रिकवरी के लिए पर्याप्त नींद सबसे आवश्यक है तथा अनिद्रा से याददाश्त भी प्रभावित होती है। डॉ. रजनीश ने स्वस्थ नींद के लिए नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि सोने और जागने का समय निर्धारित होना चाहिए। उन्होंने बेडरूम में गैजेट्स से दूरी बनाने, सोने से पहले चाय, कॉफी और धूम्रपान से बचने तथा सुबह व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने नींद की गोलियों और शराब के सेवन से बचने तथा सोने से पहले पढ़ने की आदत विकसित करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर जाट शिक्षण संस्था, रोहतक के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने कहा कि डॉक्टर, शिक्षक और इंजीनियर देश की रीढ़ हैं। उन्होंने कोरोना काल में डॉक्टरों की सेवाओं की सराहना करते हुए युवाओं से नशे और तनाव से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. जोगेंदर सिंह दहिया ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्था के उपप्रधान धर्मराज, महासचिव एडवोकेट नवदीप (मोनू), कॉलेजियम सदस्य पवन कादयान, कर्मवीर सिंह, सुनील सिन्हा, डॉ कपूर सिंह ढाका, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow