IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
रोटरी क्लब रोहतक सेंट्रल की बैठक में सामाजिक सेवा के महत्वपूर्ण निर्णय

रोटरी क्लब रोहतक सेंट्रल की बैठक में सामाजिक सेवा के महत्वपूर्ण निर्णय

🇮🇳 हिंदी📅 05 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
रोटरी क्लब रोहतक सेंट्रल की बैठक में सामाजिक सेवा | मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर, मेगा रक्तदान शिविर व विशेष - IndiKnow 24x7

-मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर, मेगा रक्तदान शिविर व विशेष वक्ता सत्र की योजना

Indiknow, रोहतक। रोटरी क्लब रोहतक सेंट्रल द्वारा एक सफल एवं सौहार्दपूर्ण क्लब डिनर मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। क्लब द्वारा प्रत्येक माह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अतिरिक्त, इस माह एक मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा एक विशेष वक्ता सत्र आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

रोटरी क्लब रोहतक सेंट्रल समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर मजबूत करते हुए जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। इस अवसर पर सचिव निर्वाचित प्रीति चुघ, कोषाध्यक्ष निर्वाचित अमित कादयान, सुशील पंवार, पुलकित जैन, सौरभ अरोड़ा, राधे मिगलानी, कंवल चुघ, गीत परुथी, निश्ठा, किरण, नम्रता, राबिया, डॉ. तरुण तथा विम्पी गुलाटी सहित अन्य अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow