IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस पर होली उत्सव एवं श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह का भव्य आयोजन

श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस पर होली उत्सव एवं श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह का भव्य आयोजन

🇮🇳 हिंदी📅 10 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस पर होली उत्सव एवं | संजयनगर सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक झूलेवाला पार्क में आयोजित (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक झूलेवाला पार्क में आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास एवं कथा वाचक पंडित संजीव शर्मा जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मणि विवाह का अत्यंत भावपूर्ण एवं मनोहारी वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि का विवाह प्रेम, समर्पण और धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से भगवान की कथा सुनता है, उसके जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता का संचार होता है।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणि विवाह उत्सव को भव्य रूप में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विवाह समारोह में भाग लेकर श्रद्धा भाव से कन्यादान किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया। विवाह गीतों एवं मंगल ध्वनियों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर फूलों की होली का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के साथ फूलों की होली खेली तथा भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। कथा स्थल पर पुष्प वर्षा, भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। भजन गायकों श्याम भक्त कुलदीप एवं राजेश, पुष्पेंद्र ने अपने मधुर भजनों से सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। “राधे-राधे”, “श्याम तेरी बंसी” एवं होली उत्सव से जुड़े भजनों पर भक्तगण देर तक झूमते रहे।

श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस पर होली उत्सव एवं | संजयनगर सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक झूलेवाला पार्क में आयोजित (Image 2) - IndiKnow 24x7

इस अवसर पर नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, हरपाल सिंह जादौन, विष्णु शर्मा, जवाहर डागर, निखिल प्रजापति, अनिल माथुर, अशोक चांदीवाल, पवन सहलोत, सत्यवीर सिंह, विजय अरोड़ा, डी.के. विमल कुमार, सुनील चौधरी, आयुष, रेयांश, आहना, आरना, काशवी, प्रेमलता, बीना चौधरी, मीना शर्मा, रेखा सिंघल, शशि, ऊषा, गीता, सरिता, कल्पना, सोनिया, अनुष्का, सुरभि, रेनू चौधरी, पूनम चौधरी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा स्थल को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी झांकियों एवं धार्मिक सजावट से भव्य रूप दिया गया था। श्रद्धालुओं ने कथा एवं उत्सव का आनंद लेते हुए इसे आध्यात्मिक अनुभूति का अद्भुत अवसर बताया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow