IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
श्रीलाल नाथ हिन्दू कॉलेज में “पक्षियों के लिए जल और अनाज की व्यवस्था” विषय पर 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

श्रीलाल नाथ हिन्दू कॉलेज में “पक्षियों के लिए जल और अनाज की व्यवस्था” विषय पर 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

🇮🇳 हिंदी📅 12 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

 

श्रीलाल नाथ हिन्दू कॉलेज में “पक्षियों के लिए जल | श्रीलाल नाथ हिन्दू कॉलेज के एन.एस.एस. सेल द्वारा पक्षियों - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक : श्रीलाल नाथ हिन्दू कॉलेज के एन.एस.एस. सेल द्वारा पक्षियों के लिए “जल और अनाज की व्यवस्था” विषय पर 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता तथा एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी  डॉ. रजनी कुमारी एवं  डॉ. प्रवीण शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया जाएगा । इस अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर  पक्षियों के लिए जल और अनाज की व्यवस्था की जाएगी l 

इस अभियान के प्रथम दिवस पर एन.एस.एस. स्वयंसेवकों  लावण्या, मनीषा, मुस्कान, निकिता, सारिका, साक्षी व नितिन ने कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए जल पात्र एवं अनाज की व्यवस्था की तथा लोगों को भीषण गर्मी में पक्षियों की सेवा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा  ने अपने संबोधन में कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीव-जंतुओं और पक्षियों के प्रति भी संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रकार के मानवीय सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। 

इस अवसर पर डॉ. अंजू देशवाल, डॉ. सुमित कुमारी दहिया, डॉ. हर्षित छिकारा, डॉ प्रोमिला यादव, डॉ. शालू, डॉ. दीप्ति, डॉ. ज्योति देशवाल उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow