IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
जाट  शिक्षा समिति द्वारा संचालित तीन कॉलेजों की अलग-अलग गवर्निंग बॉडी के चुनाव में संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के पैनल के सभी 33 सदस्यों ने जीता चुनाव

जाट शिक्षा समिति द्वारा संचालित तीन कॉलेजों की अलग-अलग गवर्निंग बॉडी के चुनाव में संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के पैनल के सभी 33 सदस्यों ने जीता चुनाव

🇮🇳 हिंदी📅 18 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
जाट शिक्षा समिति द्वारा संचालित तीन कॉलेजों की | सभी विजेता सदस्यों को चुनाव अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह राणा - IndiKnow 24x7

-सभी विजेता सदस्यों को चुनाव अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह राणा ने दिए जीत के प्रमाण-पत्र 

Indiknow, रोहतक। जाट  शिक्षा समिति द्वारा संचालित तीन कॉलेजों की अलग-अलग गवर्निंग बॉडी के 11-11 सदस्यों के लिए रविवार को हुए चुनाव में संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के पैनल से तीनों कॉलेजों के लिए चुनाव लड़ रहे सभी  33   सदस्यों ने चुनाव जीत लिया है। सभी विजेता सदस्यों को चुनाव अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह राणा द्वारा जीत के प्रमाण पत्र दिए गए ।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की गर्वनिंग बॉडी कार्यकारिणी सदस्य के लिये रोड रोलर चुनाव चिन्ह वाले सभी 11 प्रत्याशी विजय रहे। जिसमें आजाद सिंह,कांता देवी, कृष्ण, जितेंद्र, जितेंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, दिलबाग सिंह,धरमवीर, प्रदीप मलिक, बिजेंद्र दांगी व विजेंद्र सिंह विजेता रहे।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि सीआर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की गवर्निंग बॉडी कार्यकारिणी सदस्य के लिए  अशोक कुमार, जय भगवान, तारीफ, राजपाल, रोहतास, वेदपाल ,वेदपाल, संजय कुमार, सतीश कुमार, सत्यवीर और सुनील कुमार को विजय घोषित किया गया। जिनका चुनाव चिन्ह रोड रोलर था।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज कॉलेज की कार्यकारिणी सदस्य गवर्निंग बॉडी के लिए रोड रोलर चुनाव चिन्ह वाले प्रत्याशी अरविंद,कपूर सिंह, कृष्ण सिंह, जयकुमार, पवन सिंह, महिपाल, रामफल सिंह, समरजीत सिंह,सुखबीर, सुनील कुमार व सुरेंद्र कुमार को विजेता घोषित किया गया।

तीनों कॉलेजों की गर्वनिंग बॉडी के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न होने पर जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, उप प्रधान श्री धर्मराज,महासचिव एडवोकेट नवदीप मोनू ने सभी कॉलेजियम सदस्यों, आजीवन सदस्यों,व समाज के लोगों का आभार जताया। उन्होंने हरियाणा सरकार का भी आभार जताया है। 

प्रधान श्री गुलाब सिंह दिमाना ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं मेरे समाज के लोगों की है जिन्होंने हमारी प्रबंधन कार्यकारिणी के संस्था में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करवाए जा रहे विकास कार्यों  पर लगाई गई मोहर है।

उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होने से तीनों  सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों की गर्वनिंग बॉडी पूरी हो गई है जिससे अब संस्था में और ज्यादा विकास कार्य  होंगे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow