IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
जाट कॉलेज में स्नातक कोर्सों में 31 मई तक करें आवेदन

जाट कॉलेज में स्नातक कोर्सों में 31 मई तक करें आवेदन

🇮🇳 हिंदी📅 23 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
जाट कॉलेज में स्नातक कोर्सों में 31 मई तक करें | सभी कोर्सों के लिए आवेदन व फीस ऑनलाईन होगी Indiknow - IndiKnow 24x7

-सभी कोर्सों के लिए आवेदन व फीस ऑनलाईन होगी

Indiknow, रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में नए सत्र 2026-27 में 10 स्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है। कॉलेज में विभिन्न कोर्सों के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी हायर एजुकेशन हरियाणा की वेबसाइट/ पोर्टल लिंक https//admission.highereduhry.ac.in/पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

प्राचार्य प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि कॉलेज में 10 स्नातक स्तर के कोर्स है और स्नातकोत्तर स्तर पर 13 कोर्स चलाए जा रहे हैं। कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं हैं। डॉ दहिया ने बताया कि जो विद्यार्थी कॉलेज में स्नातक स्तर पर प्रथम वर्ष में दाखिला लेना चाहते हैं वह कॉलेज के पुराने कंप्यूटर साइंस ब्लॉक में बनाए गए हेल्प डेस्क से मदद ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी कोर्सों से संबंधित सभी प्रकार की सूचनाएं जाट कॉलेज की वेबसाइट www.jatcollegerohtak.ac.in पर उपलब्ध हैं। दाखिला के लिए हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय की यूजी दाखिला की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। प्राचार्या प्रो  दहिया ने बताया कि कॉलेज में दाखिले पूर्णतया: पारदर्शिता व मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि दाखिले से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आने पर कॉलेज में आकर संपर्क कर सकते हैं।

जाट कॉलेज में स्नातक कोर्सों में सीटों का ब्योरा : 

.बीए (मल्टीडिसीप्लिनरी) 1200 सीट

.बीकाम 160 सीट

.बीएससी फिजिकल साइंस 640 सीट

.बीएससी लाइफ साइंस 160 सीट

.बीए( इलेक्टिव सब्जेक्ट्स पत्रकारिता एवं जनसंचार,) 60 सीट

.बैचलर ऑफ़ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन (सिंगल मेजर) 60 सीट 

. बीएससी सपोर्ट साइंस 80 सीट

. बीसीए 200 सीट

. बीए साइकोलॉजी (  सिंगल मेजर) 60 सीट 

. बीए सोशियोलॉजी (सिंगल मेजर) 60 सीट

प्रोफेसर दहिया ने बताया कि कॉलेज में 13 विषयों में पीजी कोर्स भी चल रहे हैं। जिनका सीटों के अनुसार इस प्रकार से विवरण है।

.एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार   40 सीटें 

एमए अंग्रेजी    60

एमएससी फिजिक्स   90

एमएससी कैमिस्ट्री   90

एमएससी बॉटनी   50

एमएससी मैथ   100

एमएससी कंप्यूटर साइंस  60

एमकॉम   60

एपीजीडीसीए   40

एमए भूगोल   40 

एमएससी डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग 60

एमए योगा साइंस 60

एम ए पॉलिटिकल साइंस 60

प्राचार्य प्रो जोगेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि 31 मई तक स्नातक कोर्स में आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। 6 जून तक डॉक्यूमेंट का वेरीफिकेशन होगा। वहीं पहली मेरिट लिस्ट 8 जून को लगेगी।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow